फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature

Alert: मार्च के अंत पर 40° पहुंच सकता है तापमान, अभी से हीटवेव अलर्ट; डॉक्टर से जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल

Tue, 25 Mar 2025 12:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Mar 2025 12:02 PM IST
सार

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने चेताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डॉक्टर्स ने अभी से सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature
कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI
loader

विस्तार

अभी मार्च के महीने में 13 दिन शेष हैं और देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार (18 मार्च) को राजधानी दिल्ली में तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अभी से आने वाले महीने में कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। बढ़ती गर्मी कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, सभी लोगों को अभी से सावधान हो जाने की आवश्कता है। देश के कई हिस्सों में जिस तरह की गर्मी महसूस की जा रही है, ये मई-जून में रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन


बढ़ता तापमान स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, डॉक्टर्स ने अभी से सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरती पर वापसी के बाद सुनीता विलियम्स को इन स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature
बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट - फोटो : Amarujala.com

125 साल में सबसे गर्म थी इस बार की फरवरी

इससे पहले यूरोपियन कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछला महीना यानी फरवरी 125 साल में अब तक का तीसरा सबसे गर्म फरवरी का महीना था। इस दौरान सतह के पास तापमान 1850 से 1900 की तुलना में 1.59 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

विशेषज्ञ कहते हैं, जलवायु परिवर्तन की वजह से वैश्विक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, इससे गंभीर बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि अभी से ही देश के कई हिस्सों में जिस तरह की गर्मी महसूस की जा रही है, ये मई-जून में रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 



(ये भी पढ़िए- 125 साल में तीसरी सबसे गर्म फरवरी, हार्ट-फेफड़े और मस्तिष्क सभी के लिए बढ़ती गर्मी नुकसानदायक)

IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature
मार्च के अंत तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। - फोटो : ANI

अप्रैल से ही तपने लगेगी दिल्ली?

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के अंत तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अप्रैल के अंत तक तापमान 45 तक पहुंचने की आशंका है। 
 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह का तापमान सेहत को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। विशेषतौर पर बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती की सेहत पर इसका कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। इन लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है।

IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature
बुजुर्गों की सेहत पर गर्मी का असर - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

बढ़ती गर्मी, इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरदीप निकुंज से बातचीत की।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई रिपोर्ट्स इस बार भयंकर गर्मी को लेकर अलर्ट कर रहे हैं। अप्रैल-मई में हीटवेव चलने की आशंका जताई जा रही है जिसको लेकर सतर्कता जरूरी है। बच्चों-बुजुर्गों में गर्मी सहने की क्षमता कम होती है, जिससे उन्हें हीट स्ट्रोक, हीट क्रैम्प्स, सनबर्न जैसे समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। अधिक तापमान का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हार्ट हेल्थ पर भी नकारात्मक असर होता है।

बढ़ते तापमान और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए 40 डिग्री तापमान बाहर जाने से बचना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए शरीर के कुछ हिस्सों को ठंडा बनाए रखना ज्यादा असरकारक होता है। खासकर कलाई, गर्दन और तलवों को ठंडा रखने से शरीर का अंदरूनी तापमान नियंत्रित रखा जा सकता है।

कलाइयों और चेहरे को दिन में चार-पांच बार ठंडे पानी से धीते रहने से शरीर के तापमान को काफी कंट्रोल में रखा जा सकता है। 



IMD issued heatwave alert in india What precautions should be taken in high temperature
गर्मी से बचाव के उपाय जरूरी - फोटो : Adobe Stock

गर्मी के साइड-इफेक्ट्स को कम करने के लिए और क्या करें

डॉक्टर बताते हैं, अधिक तापमान के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने के लिए अभी से कुछ उपाय शुरू कर दें। 

  • शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, इसके लिए खूब पानी पीते रहें। पानी पीने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस भी बनाए रखें। ओआरएस या नारियल पानी भी पीते रहें।
  •  नींबू पानी पीते रहें और पानी से भरपूर फलों का सेवन करना भी जरूरी है। हर 2-3 घंटे में तरबूज, ककड़ी,  छाछ-दही लेते रहें।
  •  बुजुर्गों को एक बार में पेटभर खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेना चाहिए।
  • जहां आराम करते हैं वहां का तापमान अधिकतम 27° से 28 डिग्री रखें। 
  • अधिक पसीने से त्वचा में जलन होती है। शरीर में थकावट के कारण चक्कर आना, कमजोरी होना या मतली हो सकती है, इसलिए 40 से अधिक तापमान में दिन के समय घर से बाहर न जाएं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed