फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache

CDC Report: इस जानलेवा कैंसर के खतरे को 80% तक कम सकती है वैक्सीन, हर साल 6 लाख से अधिक लोग हो रहे हैं शिकार

Fri, 28 Feb 2025 01:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Feb 2025 01:19 PM IST
सार

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण है। अच्छी बात ये है कि कुछ प्रकार की सावधानियां बरतकर और टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव किया जा सकता है।  एचपीवी वैक्सीनेशन इसमें बहुत कारगर पाई गई है।

विज्ञापन
Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache
सर्वाइकल कैंसर से बचा सकती है वैक्सीन - फोटो : Freepik.com

विस्तार

सर्वाइकल कैंसर दुनियाभर की महिलाओं को प्रभावित करने वाली बीमारी है। हर साल ये लाखों लोगों को अपना शिकार बना रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि साल 2022 में वैश्विक स्तर पर इस कैंसर के 6.60 लाख से अधिक मामले सामने आए, अकेले भारत में इसी साल 1.27 लाख महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का शिकार पाया गया। इतना ही नहीं 2022 में दुनियाभर में इस कैंसर के कारण 35 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


अध्ययनों की रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनियाभर में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु का ये चौथा प्रमुख कारण है। अच्छी बात ये है कि कुछ प्रकार की सावधानियां बरतकर और टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसी को लेकर सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में एचपीवी वैक्सीन की दर बढ़ाने पर जोर दिया है, जिससे इस घातक कैंसर के प्रसार को कम करके वैश्विक स्तर पर सर्वाइकल कैंसर से मौत के मामलों में कमी लाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache
एचपीवी वैक्सीनेशन - फोटो : Adobe Stock

एचपीवी वैक्सीनेशन से कम होता है कैंसर का खतरा

एक सरकारी रिपोर्ट में इस बात के सबूत पेश किए गए हैं कि एचपीवी वैक्सीनेशन की दर को अगर बढ़ा दिया जाए तो ये युवा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को रोक सकती है।

इस रिपोर्ट में साल 2008 से 2022 तक सर्वाइकल कैंसर के लिए स्क्रीनिंग की गई महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन ने 20-24 के आयुवर्ग वाली इन महिलाओ में प्री-कैंसर स्टेज में होने वाले घाव और अन्य जटिलाओं की दर को लगभग 80% तक कम कर दिया है। मतलब कैंसर से जोखिमों को कम करने में इससे लाभ मिल सकता है।

Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache
एचपीवी वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने की सलाह - फोटो : Freepik.com

वैक्सीन को लेकर पहले उठे थे सवाल

यहां गौरतलब है कि ये वैक्सीन काफी चर्चा में रही है। साल 2019 में एंटी-वैक्सीन नॉनप्रॉफिट चिल्ड्रन हेल्थ डिफेंस वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अमेरिकी हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज के सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने इसे "अब तक का सबसे खतरनाक वैक्सीन" कहा था, जिसपर लगातार सुनवाई चल रही थी।

हालांकि अब सीडीसी ने गुरुवार (27 फरवरी) को प्रकाशित अनुमानों में इसे सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम की लड़ाई में काफी प्रभावी बताया है। 

Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache
सर्वाइकल कैंसर के बढ़ता खतरा - फोटो : Freepik.com

सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता जोखिम

यहां जानना जरूरी है कि सर्वाइकल कैंसर, गर्भाशय में होने वाला कैंसर है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण को इसके लिए मुख्य कारण माना जाता रहा है। एचपीवी संक्रमण असुरक्षित यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर स्क्रीनिंग टेस्ट और एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने से इस कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञ कहते हैं, 20 की उम्र तक की सभी लड़कियों को अपने डॉक्टर की सलाह से एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। साल 2006 से ही अमेरिका में 12 साल की लड़कियों को ये वैक्सीन दी जाने की सलाह दी जाती रही है। पुरुषों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को देखते हुए 2011 से इसी उम्र के लड़कों को भी टीके लेने की सलाह दी जा रही है। 

Human papillomavirus risk HPV vaccine preventing cervical cancer se kaise bache
वैक्सीनेशन से कम होता है कैंसर का जोखिम - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

कैंसर की रोकथाम को लेकर अध्ययन करने वाली शोधकर्ता जेन.आर मोंटेलेग्रे कहती हैं, वैक्सीनेशन के परिणामों को देखते हुए सभी माता-पिता को यह भरोसा होना चाहिए कि वे अपने बच्चों को एचपीवी वैक्सीन देकर उन्हें भविष्य के गंभीर खतरे से बचा रहे हैं।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ-एसईएआर) की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2022 में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में कैंसर के कई प्रकार के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इसमें सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर भी अलर्ट किया गया था। उन्होंने चिंता जताई है कि अगर यही गति जारी रहती है तो साल 2050 तक इस क्षेत्र में नए कैंसर के मामलों और इसके कारण मौत में  85 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। 



----------
स्रोत और संदर्भ
Trends in Cervical Precancers Identified Through Population-Based Surveillance — Human Papillomavirus Vaccine Impact Monitoring Project, Five Sites, United States, 2008–2022


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed