फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   This Is How Pancreas Help In Food Digestion

खाना पचाने में ऐसे सहयोग करता है अग्नाशय

Tue, 14 Nov 2017 01:34 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
This Is How Pancreas Help In Food Digestion
1 जठराग्नि का स्रोत, भोजन को पकाने-पचाने वाली पाचन ग्रंथि, पेंक्रियाज को ही 'अग्नाशय' कहते हैं। यह छोटी आंत से घिरा रहता है।
विज्ञापन


2 पेंक्रियाज दो तरह के रस स्रावित करता है- पाचक रस व पावक रस। पाचक (अग्नि) रस (पेंक्रियाटिक जूस) पेंक्रियाटिक डक्ट में स्रावित होता है और पावक रस सीधा रक्त में। पाचक रस बनाने वाले ग्लैंड्स होते हैं, जिनका मुंह डक्ट में खुलता है, जबकि पावक रस (इंसुलिन आदि) विशिष्ट कोशिकाओं के छोटे-छोटे आईलेट्स से सीधा रक्त में ही अवशोषित होता है।
विज्ञापन


3 पाचक रस में स्रावित ट्रिप्सिन, काइमोट्रिप्सिन, लाइपेज व अमाइलेज नामक एंजाइम्स, भोजन में प्रोटीन, वसा व शर्करा को पकाने-पचाने का अहम कार्य करते हैं, इसीलिए इसे 'जठराग्नि' भी कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 शरीर में तात्कालिक ऊर्जा ग्लूकोज को जलाकर मिलती है। कोशिकाओं को ग्लूकोज उपलब्धि और उपयोग के लिए इंसुलिन की जरूरत होती है, जो पेंक्रियाज के पावक रस से स्रावित होकर रक्त के माध्यम से संपूर्ण शरीर में पहुंचता है। 

5 पावक रस के अन्य एंजाइम्स ग्लूकोगोन, सोमेटोस्टेटिन सहायक एंजाइम्स होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। इंसुलिन शारीरिक ऊर्जा का स्रोत होती है। इंसुलिन की कमी से ही डायबिटीज होता है।


6  इंसुलिन की अधिकता से (इंसुलिन बनाने वाली आइलेट कोशिकाओं के ट्यूमर के कारण) या अन्य किसी कारण से रक्त में ग्लूकोज की कमी से हाइपोग्लाइसीमिया होता है। हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण गंभीर होते हैं। इसमें रोगी को खूब पसीना आता है, घबराहट होती है, मृत्यु का भय सताने लगता है आदि। यह समस्याएं न हों, इसके लिए आइलेट कोशिकाएं ग्लूकोगोन नामक एंजाइम स्रावित करती हैं, जो ग्लूकोज की कमी होने पर लिवर में संगृहित ग्लाइकोनोजन को ग्लूकोज में बदलकर रक्त में संगृहित कर देता है।

7 मांसाहारियों में पेंक्रियाज का पाचक रस जब सब कुछ पचा जाता है, तो फिर खुद पेंक्रियाज कैसे अछूता रह जाता है? कैसे वह गलने से बच जाता है? प्रोटीन को गलाने वाले एंजाइम्स ट्रिप्सिन और काइमोट्रिप्सिन पेंक्रियाज में ट्रिप्सिनोजन और काइमोट्रिप्सिनोजन नामक असक्रिय फॉर्म से स्रावित होते हैं। आंत में पित्त के संपर्क में आने के बाद ही वे सक्रिय हो पाते हैं।

(ये जानकारी डॉ. गोपाल काबरा ने विशेष बातचीत में दी है)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed