शरीर की बेहतर कार्यप्रणाली के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हार्मोन ऐसे रसायन होते हैं जो रक्त के माध्यम से अंगों, त्वचा, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुंचाकर शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय बनाए रखने में मदद करते हैं। ये संकेत आपके शरीर को बताते हैं कि क्या करना है और कब करना है? हार्मोन्स में होने वाली समस्या के कारण सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।
Health Tips: हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाली समस्याएं
हार्मोन्स में होने वाले असंतुलन के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कई असंतुलनों को उपचार की आवश्यकता होती है, कुछ अस्थायी हो सकते हैं और अपने आप दूर हो जाते हैं। मुंहासे, डायबिटीज, थाइरॉइड, मोटापा से लेकर बांझपन तक की समस्या के लिए भी हार्मोन असंतुलन एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन उपायों को प्रयोग में लाकर इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है?
स्वस्थ आहार का सेवन आवश्यक
हार्मोन्स में होने वाले असुंतलन की समस्या से बचे रहने के लिए आहार पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होता है। फल, सब्जियां, मछली, चिकन और अनाज के साथ फाइबर, खनिज और विटामिन्स वाली अन्य चीजों का सेवन करके हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
योग और व्यायाम
नियमित रूप से योग और व्यायाम की आदत बनाकर भी हार्मोन्स के संतुलन को ठीक रखा जा सकता है। रोजाना व्यायाम की आदत बनाएं। जॉगिंग या पैदल चलना, तैराकी-साइकिलिंग जैसी आदतें भी इसमें आपके लिए सहायक हो सकती हैं। मन और शरीर को शांत करने के लिए रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करें, इससे भी लाभ मिलता है।
धूम्रपान और शराब छोड़ें
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता रहा है। इसका शरीर पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे हने के लिए इनसे दूरी बनाकर रखें। धूम्रपान और शराब का हार्मोन्स की कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। सभी लोगों को इसपर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।