पेट में दर्द होना सामान्य बात है। यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अचानक ही पेट दर्द करने लगता है। ऐसे में समझ में नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है। हालांकि कई बार गैस की वजह से भी पेट दर्द करने लगता है। दरअसल, गैस के कारण होने वाले दर्द के समय पेट फूला हुआ सा और बहुत टाइट महसूस होता है। साथ ही ऐसा लगता है कि कभी पेट के एक हिस्से में दर्द हो रहा है तो कभी दूसरे हिस्से में। असल में गैस यानी वायु की प्रकृति ही ऐसी होती है कि वह किसी एक स्थान पर नहीं ठहरती है, इसीलिए पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस होता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जो गैस की वजह से होने वाले पेट दर्द में राहत दिला सकते हैं...
{"_id":"5f74ac31cab59209604a1f04","slug":"home-remedies-for-stomach-pain-due-to-gas-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत
Wed, 03 Feb 2021 10:07 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेट दर्द के घरेलू उपाय
- अगर आपके पेट में गैस के कारण दर्द हो रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप हरे पुदीने की 5-6 पत्तियां लें और उन्हें काले नमक के साथ धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इससे आपके पेट में बनी गैस पास हो जाएगी और आपको दर्द से राहत मिलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गैस की समस्या दूर करने में सहायक है अजवाइन
- गैस के कारण पेट में होने वाले दर्द को दूर करने में अजवाइन सहायक हो सकता है। इसके लिए आप 1/4 चम्मच अजवाइन के बीज को गुनगुने पानी के साथ खा लें और बाएं हाथ की तरफ करवट लेकर कुछ देर के लिए लेट जाएं। इससे आपको पेट दर्द में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हींग की भी ले सकते हैं सहायता
- पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को दूर भगाने में हींग भी आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए आप दो चुटकी हींग को एक चम्मच पानी में घोल लें और थोड़े से कॉटन को उसमें भिगा कर नाभि पर रखकर सो जाएं। इससे आपको पेट दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अजवाइन के बीज, चीनी और काला नमक करेंगे मदद
- आधा गिलास पानी लें और उसमें 1/4 चम्मच अजवाइन के बीज, 1/4 चम्मच चीनी और एक चुटकी काला नमक लेकर मिलाएं। फिर उसमें नींबू की कुछ बूंदें निचोड़कर डाल लें और उसे पी जाएं। इससे आपको गैस की वजह से होने वाले पेट दर्द में राहत मिलेगी।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।