जम्हाई या उबासी लेना हमारे शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो हर इंसान को होती ही है। अक्सर आप ये महसूस करते होंगे कि जब भी आप किसी और को जम्हाई लेते हुए देखते हैं तो आपको भी जम्हाई आ ही जाती है। कुछ जम्हाई तो ऐसी होती हैं जो कम समय के लिए होती हैं, लेकिन कुछ लंबी भी हो सकती हैं। साल 2013 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ अप्लाइड एंड बेसिक मेडिकल रिसर्च में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था, जिसमें बताया गया था कि जम्हाई लेने से मस्तिष्क में तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हालांकि बार-बार या बहुत ज्यादा जम्हाई आना शरीर में कई परेशानियों की वजह हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आती है तो यह इन बातों का संकेत हो सकता है।
{"_id":"5f840047cab59209604a23a6","slug":"health-effects-of-excessive-yawning-is-telling-you-about-these-health-dangers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहुत ज्यादा जम्हाई आती है तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बहुत ज्यादा जम्हाई आती है तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
Mon, 12 Oct 2020 12:44 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
थकान होना
- अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आ रही है तो हो सकता है कि आप बहुत ज्यादा थके हुए हों, लेकिन अगर ऐसा अक्सर होता है, तो आपको डॉक्टर से जरूर जांच करा लेनी चाहिए। यह शरीर में किसी और तरह की परेशानी की वजह भी हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींद से जुड़ी समस्याएं
- नींद से जुड़ी समस्याओं, जैसे कि स्लीप एपनिया और अनिद्रा के कारण भी लोगों को बार-बार जम्हाई आती है, क्योंकि नींद की कमी के कारण व्यक्ति को थकान महसूस होती है और उसे बहुत ज्यादा जम्हाई आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेचैनी या डिप्रेशन
- आपका शरीर जम्हाई के जरिए कुछ तनावपूर्ण स्थितियों, जैसे- बेचैनी, चिंता, डिप्रेशन के प्रति प्रतिक्रिया देता है और डिप्रेशन आज की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। डिप्रेशन के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक दवाइयों का सेवन
- जरूरत से ज्यादा दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करने पर भी अधिक जम्हाई आ सकती है और इतना तो आप जानते ही होंगे कि अधिक दवाइयों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक ही होता है।