फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कितने समय तक फ्रिज में रखा खाना रहता है सुरक्षित, जान लीजिए नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है भारी

Wed, 27 Jan 2021 04:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Health benefits tips how long food stored in fridge are safe for eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भोजन को बर्बाद नहीं करना चाहिए, ये तो हम सभी को पता है, लेकिन अक्सर ये देखने को मिलता है कि जिनके घर में फ्रिज है, वो बचे हुए खाने को उसमें रख देते हैं और जब मन करता है तब उसे निकाल कर खा लेते हैं। खासकर शहरों में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है, क्योंकि वहां कामकाजी लोगों की संख्या ज्यादा है और या तो उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता या फिर वो बना नहीं पाते। ऐसे में वो एक ही बार खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और कई दिनों तक उसे खाते रहते हैं। ऐसा करना उनके लिए सुविधाजनक तो लगता है, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि फ्रिज में ज्यादा देर तक रखा खाना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर फ्रिज में रखा खाना कितने समय तक सुरक्षित रहता है और हमारी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। 

Health benefits tips how long food stored in fridge are safe for eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सबसे पहले तो आप फ्रिज में पका हुआ खाना रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कच्ची और पकी हुई सब्जियों को एक साथ, एक जगह पर ना रखें, क्योंकि इससे कच्ची सब्जियों में मौजूद बैक्टीरिया पके हुए खाने को दूषित कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि पके हुए खाने को फ्रिज में रखें तो उसे अच्छी तरह ढंक दें या फिर टिफिन में बंद करके रखें।  

Health benefits tips how long food stored in fridge are safe for eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पका हुआ चावल कितने समय तक फ्रिज में रहता है सुरक्षित? 

  • वैसे तो किसी भी तरह के खाने को ताजा खाना ही उत्तम होता है, लेकिन अगर मान लीजिए कि आपने ज्यादा चावल पका दिया है और खत्म न होने की वजह से उसे फ्रिज में रख दिया है तो बेहतर होगा कि उसे दो दिन के अंदर ही खत्म कर दें, क्योंकि ज्यादा समय से रखा हुआ चावल खाने से आपको उसके पौष्टिक तत्व भी नहीं मिल पाएंगे और यह आपके पाचन तंत्र को खराब भी कर सकता है। 
  •  
  • फ्रिज में रखा हुआ चावल दोबारा खाने के पहले उसे कुछ देर तक फ्रिज से निकालकर रखें और फिर उसके बाद उसे अच्छी तरह से गर्म करें। इससे उसके अंदर अगर बैक्टीरिया मौजूद होंगे तो वो मर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits tips how long food stored in fridge are safe for eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

फ्रिज में रोटी कितने दिन तक रहती है सुरक्षित?  

  • अगर आप रोटी बनाकर फ्रिज में रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे खुला न छोड़ें यानी किसी बर्तन से उसे ढंक कर रखें। वैसे तो रोटी को एक हफ्ते तक भी फ्रिज में रख सकते हैं और उसे समय-समय पर निकाल कर गर्म करके खा सकते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। चूंकि ज्यादा समय तक रोटी रखने से उसकी पौष्टिकता भी खत्म हो जाती है और हो सकता है कि यह आपके पेट दर्द का कारण भी बन जाए। इसलिए बेहतर है कि रोटी हमेशा ताजा ही खाएं। 
विज्ञापन
Health benefits tips how long food stored in fridge are safe for eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दाल को कितने समय तक फ्रिज में रखें? 

  • दाल पौष्टिक से भरा होता है। अगर इसे ताजा खाया जाए तो यह शरीर को फायदा ही फायदा देता है। हालांकि कुछ लोग इसे बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और दो-तीन दिन तक निकाल-निकालकर खाते रहते हैं। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा दाल गैस का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दाल को एक दिन में ही खत्म कर दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed