फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहोशी को ना करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकते हैं परिणाम

Mon, 22 Apr 2019 01:14 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
fainting causes heart problems arrhythmia know treatment
चक्कर खाकर गिरना या बेहोशी का अनुभव कभी न कभी आपने ने भी अपने जीवन में किया होगा और नहीं किया तो अच्छी बात है। बेहोशी को सामान्य समझकर अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। भले ही ये सामान्य लगे लेकिन बेहोशी जानलेवा हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में जानें कारण। 


 
fainting causes heart problems arrhythmia know treatment

जब आप बेहोश होते हैं, तो आप गिर सकते हैं और खुद को घायल कर सकते हैं। कई बार यह घातक चोटों का कारण बन सकता है, जिससे व्यक्ति जिंदगी भर के लिए प्रभावित हो जाता है। अगर आप कभी बेहोश हुए हो, तो ये हृदय रोग की एक चेतावनी हो सकती है। 

fainting causes heart problems arrhythmia know treatment
इसे मेडिकल शब्दावली में 'सिंकोप' कहा जाता है। अस्थायी रूप से बेहोश होना सिंकोप की शुरुआत है, जिसका मुख्य कारण मस्तिष्क में खून का अपर्याप्त प्रवाह है। यह एरिथिमिया का संकेत भी हो सकता है, जो दिल की धड़कनों के असामान्य होने के कारण होता है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fainting causes heart problems arrhythmia know treatment

भारत में बेहोशी हर वर्ग के लोगों को होती है। हालांकि, युवाओं में अधिकतर इसके लक्षण पाए गए हैं। बिना किसी संकेत के होने वाली बेहोशी घातक हो सकती है। बेहोशी या सिंकोप हृदय को जब किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है, तो हृदय के खून को बेहतर तरीके से पंप करने की क्षमता को प्रभावित करता है। बेहोश होना किसी व्यक्ति के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। बेहोशी का मुख्य कारण हृदय से जुड़ा है इसलिए कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट (बेहोशी का इलाज करने वाला विशेषज्ञ) से जरूर संपर्क करें। 

विज्ञापन
fainting causes heart problems arrhythmia know treatment
ऐसे करें उपचार
-घबराहट, सिर चकराने, बहुत कमजोरी महसूस होने, थकान होने या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
-अगर आपको बेहोशी जैसा महसूस हो, तो दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए लेट जाएं। 
-बेहोशी का रिकॉर्ड जरूर रखें। भले ही एक बार बेहोशी हो इसके नुकसान से बचने के लिए विशेषज्ञ को संपर्क करें। 
-बेहोशी को नजरअंदाज न करें, ये जानलेवा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed