फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूरोपीय संघ ने मॉडर्ना की वैक्सीन को भी दी मंजूरी, लोगों को पहले से ही दिया जा रहा है फाइजर का टीका

Wed, 06 Jan 2021 06:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
European Union medicines agency approves Moderna covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी ने फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को तो पहले ही मंजूरी दे दी थी और अब मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल गई है। दरअसल, मंजूरी देने पर विचार करने के लिए बुधवार को एजेंसी की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। यह बैठक ऐसे समय पर हुई, जब यूरोप के कई देशों में संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा उन्हें धीमी गति से टीकाकरण के चलते भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि मॉडर्ना के टीके को मंजूरी मिलने के बाद यूरोपीय संघ के देशों को इस महामारी से निपटने में काफी मदद मिलेगी। 

European Union medicines agency approves Moderna covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी के कार्यकारी निदेशक एमर कुक ने कहा, 'यह टीका हमें मौजूदा महामारी को खत्म करने के लिए एक और उपकरण प्रदान करता है। यह सभी के प्रयासों और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि हमें दूसरी वैक्सीन भी मिल गई।' 

European Union medicines agency approves Moderna covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकांश यूरोपीय संघ के देश पहले ही टीकाकरण की शुरुआत कर चुके हैं, जबकि नीदरलैंड ने भी बुधवार से अपने कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसमें नर्सिंग होम स्टाफ और अस्पतालों में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन के लिए प्राथमिकता दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
European Union medicines agency approves Moderna covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, नीदरलैंड की सरकार को टीकाकरण देर से शुरू होने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने मंगलवार को एक बहस में सांसदों को बताया कि अधिकारियों ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका द्वारा बनाई गई वैक्सीन की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया था, जिसे अभी तक यूरोपीय संघ में उपयोग के लिए मंजूरी नहीं मिली है, न कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन पर। 

विज्ञापन
European Union medicines agency approves Moderna covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

यूरोपीय संघ से पहले इस्राइल भी मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है। इससे पहले उसने भी फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जा रहा है। इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेल्स्टीन के मुताबिक, देश में अब तक करीब 13 लाख 70 हजार लोगों फाइजर की वैक्सीन दी जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed