फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ये चीज, हफ्ते भर में घटेगा वजन और पेट की हर समस्या होगी दूर

Fri, 27 Dec 2019 06:21 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 27 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
empty stomach food for weight loss stomach problems
Weight loss - फोटो : Amar Ujala
पूरे दिन ऊर्जा से परिपूर्ण रहने के लिए सुबह में पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी आहार ले रहे हैं उसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। हालांकि कई बार ये समझ में नहीं आता है कि सुबह नाश्ते में ऐसी कौन सी चीज खाएं जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। आज हम कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे जो कई बीमारियों जैसे वजन घटाने में, कोलेस्ट्रोल को बेहतर करने में, आंखों की रोशनी के लिए, पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
empty stomach food for weight loss stomach problems
एलोवेरा - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह में पौष्टिक नाश्ता इसलिए करना जरूरी होता है क्योंकि हमारा पेट लंबे समय से खाली रहता है। शरीर के आंतरिक अंगों को लंबे समय के आराम के बाद भरपूर मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए आपको खाली पेट खाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

empty stomach food for weight loss stomach problems
पपीता - फोटो : सोशल मीडिया

पपीता
फाइबर के गुणों से भरपूर पपीता वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ पपीता बढ़े वजन को भी कम करता है। यह एर बेहतरीन फल है जो पूरे शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है। पपीता के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय संबंधित रोग भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
empty stomach food for weight loss stomach problems
एलोवेरा - फोटो : social media

एलोवेरा
कई लोगों को पेट संबंधित समस्या रहती है या पेट साफ नहीं होता है। ऐसे लोगों को खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। पानी के साथ मिलाकर इस जूस का सेवन करने से पेट की सफाई हो जाती है। इतना ही नहीं एलोवेरा जूस के सेवन से कब्ज संबंधित समस्या भी दूर हो जाती है।

विज्ञापन
empty stomach food for weight loss stomach problems
शहद - फोटो : सोशल मीडिया

गुनगुने पानी के साथ शहद
सुबह के समय, गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।  यह बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड और एंजाइम प्रदान करेगा जो आपके पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, यदि आप गर्म शहद पानी पीते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देगा और आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed