{"_id":"5c88e426bdec22493442d8aa","slug":"egg-is-vegetarian-or-non-vegetarian-know-solved-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, जान लीजिए इस गंभीर सवाल का जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, जान लीजिए इस गंभीर सवाल का जवाब
कुछ सवाल ऐसे होते जिनका जवाब देना काफी मुश्किल होता है। कितनी भी तरकीबें आजमा लें निष्कर्ष पर आना कठिन है। ऐसा ही एक सवाल है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? हालांकि इस विषय पर काफी रिसर्च हुए हैं लेकिन लोगों में फिर भी असमंजस बना हुआ है। आपको इस असमंजस से निकालने के लिए हम बताएंगे कि अंडा किस श्रेणी में आता है।
2 of 5
- फोटो : pixabay
जो लोग ये मानते हैं कि अंडे में से चूजा निकलता है तो उनके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मुर्गी अंडा देती कैसे है। आपको बता दें, मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो हर एक-डेढ़ दिन पर अंडा देने लगती है, लेकिन अंडा देने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह किसी मुर्गे के संपर्क में आई हो।
3 of 5
- फोटो : pixabay
मुर्गे के बिना संपर्क में आए मुर्गी द्वारा दिए गये अंडों को अनफर्टिलाइज्ड एग कहते हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इनमें से कभी चूजे नहीं निकल सकते। तो इसलिए अगर आप अंडों को अगर मांसाहारी समझते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि अंडा शाकाहारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixabay
ऐसा अंडा जिसे मुर्गी मुर्गे के संपर्क में आने के बाद देती है, उसे हम मांसाहारी कह सकते हैं। इन अंडों में गैमीट सेल्स मौजूद होता है, जो उन्हें मांसाहारी बना देता है। दरअसल वैज्ञानिकों ने यह भी रिसर्च कर बताया कि अंडे के 3 हिस्से होते हैं पहला छिलका, दूसरा उसकी सफेदी और तीसरा अंडे की जरदी या पीला वाला भाग। अंडे की सफेदी या एग वाइट पानी में मौजूद प्रोटीन का हिस्सा है। इसमें जानवर को कोई हिस्सा नहीं इसमें सिर्फ प्रोटिन होता है। यहीं कारण है कि एग वाइट शाकाहारी है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixabay
बाजार में मौजूद बहुत सारे प्रॉडक्ट जिसमें एग वाइट का इस्तेमाल होता है, तकनीकी रूप से अगर देखे तो वे सभी शाकाहारी होते हैं। वहीं एग योक या अंडे की जर्दी में भी प्रोटिन औप उसके साथ कोलेस्ट्रोल और फैट मौजूद होता है। लेकिन मुर्गी और मुर्गे के संपर्क में आने के बाद दिए गये अंडे की जर्दी में गैमीट सेल्स मौजूद होता है, जो उसे मांसाहारी बना देता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।