फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने से पहले गर्म पानी पीने के हैं ये 5 अनोखे फायदे, आजमा के देखें

Mon, 29 Apr 2019 09:27 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
drinking warm water at night before sleep has healthy benefits

गर्म पानी पीने के अद्भुत फायदे हैं। हमेशा सलाह दी जाती है कि सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी सभी शारीरिक कार्यों के सुचारू रूप से चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि ठंडा पानी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से रहित होता है। एक गिलास गर्म पानी सोने से पहले पीने से स्वास्थ्य और सौंदर्य को फायदा होता है। बहुत से लोग रात में सोते समय पानी पीने से बचते हैं लेकिन आप जानते नहीं है कि सोने से पहले गर्म पानी पीना अनोखे फायदे पहुंचाता है। सोने से पहले गर्म पानी पीना वास्तव में अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के अलावा बेहतर नींद का कारण भी बनता है। 


 
drinking warm water at night before sleep has healthy benefits
पाचन
गर्म पानी पाचन तंत्र में अवांछित भोजन को हटाकर बेहतर पाचन की ओर जाता है। रात में आपका पाचन तंत्र सबसे कमजोर होता है ऐसे में गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है।



 
drinking warm water at night before sleep has healthy benefits
वजन घटाने में करता है मदद 
हमारा पाचन तंत्र रात में मजबूत नहीं होता। ऐसे में गर्म पानी पीने से भोजन जल्दी डाइजेस्ट होने में मदद मिलेगी, जिससे वजन तेजी से कम होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
drinking warm water at night before sleep has healthy benefits
चिंता और डिप्रेशन 
कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि शरीर में पानी की कमी तनाव और अवसाद को जन्म देती है। यह नींद को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। दिन के अंत में गर्म पानी पीने से शरीर का जल स्तर बरकरार रहेगा और आपका मूड फ्रेश रहेगा।

 
विज्ञापन
drinking warm water at night before sleep has healthy benefits
विषाक्त पदार्थों से छुटकारा
गर्म पानी शरीर के आंतरिक तापमान को बढ़ाता है और पसीना पैदा करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा मिलता है। सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करने से त्वचा भी अच्छी होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed