सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। विशेषकर रात के समय में खान-पान का अधिक ध्यान रखना होता है। आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार बताएंगे रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए कई बातें बताई गई हैं। आयुर्वेद में खाने-पीने की चीजों को लेकर भी बताया गया है। आपको बता दें आयुर्वेद के मुताबिक भोजन में मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला), ये 6 रस शामिल होने चाहिए। आइए जानते हैं रात में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं...
{"_id":"5f312c1a8ebc3e3cb354ecdb","slug":"dinner-healthy-diet-food-meal-plan-what-to-eat-at-night-avoid-these-foods-at-night-ayurveda-food-dinner-diet-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात में इन चीजों का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ, जानिए आयुर्वेद के अनुसार रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रात में इन चीजों का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ, जानिए आयुर्वेद के अनुसार रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...
Mon, 10 Aug 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दही का सेवन न करें
- रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में दही का सेवन करने से कफ की समस्या हो सकती है। आप रात में दही की जगह छाछ का सेवन कर सकते हैं।
रात में हमेशा कम फैट वाले दूध का ही सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कम फैट वाले दूध का सेवन करें
- रात में हमेशा कम फैट वाले दूध का ही सेवन करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दूध का सेवन अच्छी तरह से उबालने के बाद ही करें और ठंडे दूध का सेवन न करें। गर्म और कम फैट वाला दूध आसानी से पच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रात के भोजन में इन चीजों को करें शामिल
- रात में उन मसालों का ही इस्तेमाल करें जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। डिनर में दालचीनी, सौंफ, मेथी और इलाइची को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
रात के समय में प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रात में प्रोटीन युक्त भोजन करें
- रात के समय में प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। आप डिनर में दाल, हरी सब्जी को शामिल कर सकते हैं। रात में हल्का और हेल्दी भोजन ही करें।