कोरोना वायरस: जाइडस कैडिला अपने एंटीबॉडी कॉकटेल का इंसानों पर करेगी ट्रायल, डीसीजीआई से मांगी अनुमति
- दावा किया जा रहा है कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना संक्रमण को बेअसर कर सकता है।
- यह एंटीबॉडी कॉकटेल फेफड़ों की क्षति को कम करने में असरदार पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं और टीकों की कमी के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत की प्रमुख दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने हल्के कोविड-19 के इलाज के लिए अपने एंटीबॉडी कॉकटेल के इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई की अनुमति मांगी है। दावा किया जा रहा है कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना संक्रमण को बेअसर कर सकता है। इसका नाम ZRC-3308 रखा गया है।
कंपनी के मुताबिक, जानवरों पर किए गए ट्रायल में यह एंटीबॉडी कॉकटेल फेफड़ों की क्षति को कम करने में असरदार पाया गया है। यह दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का कॉकटेल है, जो प्राकृतिक एंटीबॉडी की नकल करता है जो शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए उत्पन्न करता है।
Zydus seeks DCGI approval to undertake clinical trials for monoclonal antibodies cocktail that can neutralise #COVID infection: Zydus Cadila
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2021
इसी महीने की शुरुआत में रेजेनरॉन और रोश के एंटीबॉडी कॉकटेल को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी भी मिली है और दवा निर्माता सिप्ला द्वारा इसका वितरण भी किया जा रहा है। इस कॉकटेल का पहला बैच इस सप्ताह की शुरुआत में देश में उपलब्ध हो गया है, जिससे कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा।
सिप्ला का कहना है कि क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों से पता चलता है कि उसका एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर के जोखिम को 70 फीसदी तक कम कर सकता है।
सिप्ला के एंटीबॉडी कॉकटेल की कीमत कितनी है?
सिप्ला के मुताबिक, उसके एंटीबॉडी कॉकटेल के मल्टी डोज पैक की रिटेल प्राइस करीब 1,19,500 रुपये है। इस दवा के एक पैक से दो मरीजों का इलाज किया सकता है, यानी एक मरीज के डोज के लिए 59,750 रुपये देने होंगे।
स्रोत एवं संदर्भ:
Roche’s Antibody Cocktail (Casirivimab and Imdevimab) is now available in India, Cipla to market it pan-India
https://www.cipla.com/press-releases-statements/Roche-Cipla-announce-arrival-of-first-batch-of-antibody-cocktail-drug-Casirivimab-Imdevimab-India
अस्वीकरण नोट: यह लेख समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट और फार्मा कंपनी सिप्ला द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।