फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना की इस वैक्सीन ने बढ़ाईं उम्मीदें, जानिए टीके से जुड़े ताजा अपडेट्स

Fri, 02 Oct 2020 09:45 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna vaccine update us vaccine pfizer vaccine update oxford vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब तीन करोड़ 45 लाख से अधिक हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 10 लाख 29 हजार से ऊपर है। सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में अमेरिका शीर्ष पर है। वहां अब तक 75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या दो लाख 12 हजार के पार है। भारत की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 64 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। इस महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इस बीच अमेरिका की एक वैक्सीन ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में ताजा अपडेट्स...

Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna vaccine update us vaccine pfizer vaccine update oxford vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन mRNA-1273 के पहले चरण के ट्रायल में यह सामने आया है कि इससे बुजुर्गों में मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा हुई है। ये नतीजे 'न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित हुए हैं, जिसके मुताबिक वैक्सीन के परीक्षण में शामिल लोगों ने इसे अच्छी तरह से सहन किया, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। परीक्षण के लिए 40 स्वस्थ स्वयंसेवकों को चुना गया था, जिसमें से 20 लोगों की उम्र 56 से 70 साल और बाकी बचे 20 लोगों की उम्र 71 साल या उससे अधिक थी। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna vaccine update us vaccine pfizer vaccine update oxford vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाजार में कब आ सकती है यह वैक्सीन? 

  • मॉडर्ना की इस वैक्सीन का फिलहाल तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी दिसंबर में वैक्सीन के प्रभावों का पता लगा लेगी और इसी महीने के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे बाजार में उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna vaccine update us vaccine pfizer vaccine update oxford vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका की ये वैक्सीन है रेस में सबसे आगे 

  • बायोएनटेक और फाइजर की वैक्सीन को रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने वैक्सीन के प्रभावों का आकलन कर लिया जाएगा और उसके बाद नवंबर तक इसके बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि बायोएनटेक कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर उगुर साहिन ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि यह वैक्सीन अक्तूबर महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकती है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna vaccine update us vaccine pfizer vaccine update oxford vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब आएगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन? 

  • ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन की फिलहाल तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन को अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है। दरअसल, यह वैक्सीन तो रेस में सबसे आगे चल रही थी, लेकिन पिछले दिनों ट्रायल के दौरान एक व्यक्ति के बीमार पड़ जाने के कारण ट्रायल को रोक दिया गया था, जिसके कारण वैक्सीन के बाजार में आने में देरी हो सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed