Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Health & Fitness
›
Coronavirus study ICMR Undertakes Study To Find Effectiveness Of TB Vaccine also known as BCG vaccine In Preventing Covid 19 In Elders
{"_id":"5f3f908e8ebc3e3cb409fd75","slug":"coronavirus-study-icmr-undertakes-study-to-find-effectiveness-of-tb-vaccine-also-known-as-bcg-vaccine-in-preventing-covid-19-in-elders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: क्या बुजुर्गों को कोरोना से बचाएगा टीबी का टीका? ICMR मुंबई में करने जा रहा है परीक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: क्या बुजुर्गों को कोरोना से बचाएगा टीबी का टीका? ICMR मुंबई में करने जा रहा है परीक्षण
Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली (इनपुट-भाषा)
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली (इनपुट-भाषा)
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक दूसरे कारगर तरीकों को अपनाया जा रहा है, जिससे इस बीमारी पर जीत हासिल की जा सके। इसमें टीबी का टीका भी शामिल है। वैसे शुरुआत से ही यह कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को और पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को है। ऐसे में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) यह जानने के लिए मुंबई में एक अध्ययन करवाने की तैयारी में है कि क्या टीबी के टीके (बीसीजी) से बुजुर्गों में कोरोना वायरस का संक्रमण होने से रोका जा सकता है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। खास बात ये है कि आईसीएमआर इस प्रकार का अध्ययन पहले चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल, जोधपुर और दिल्ली में कर चुका है।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा कि सेठ जी एस मेडिकल कॉलेज, निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल और बीएमसी का जन स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से आईसीएमआर के लिए इस अध्ययन में भाग लेंगे। इसमें बीमारी की तीव्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर अनुसंधान किया जाएगा।
3 of 7
मास्क लगाए एक बुजुर्ग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बीएमसी ने बताया कि ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि बच्चों को टीबी की बीमारी से बचाने के लिए दिया जाने वाला बीसीजी का टीका, श्वास नली के अन्य संक्रमण और वायरस जनित बीमारियों से बचाव में भी कारगर है। बीएमसी के अनुसार, अध्ययन में 60 से 75 साल के ऐसे बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा जो कभी कोरोना वायरस से ग्रस्त नहीं हुए और जिन्हें कैंसर नहीं हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
मुंबई में कोविड-19 का प्रबंधन संभाल रही बीएमसी ने कहा, 'बीसीजी टीके ने बुजुर्गों को उम्मीद बंधाई है और अगर यह टीका प्रभावी सिद्ध हुआ तो इससे वयोवृद्ध लोगों की जनसंख्या में बीमारी होने और उससे मौत होने की दर कम होगी।'
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बीएमसी ने कहा, 'ट्रायल में 250 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है।' निकाय संस्था ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले व्यक्तियों की सहमति लेने के बाद उन पर बीसीजी टीके का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद उन्हें छह महीने तक निगरानी में रखा जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।