फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus preventions: कोरोना काल में इन 4 तरह के ड्रिंक्स से बनाएं दूरी, घट सकती है आपकी इम्यूनिटी

Mon, 20 Jul 2020 02:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus preventions four drinks need to avoid for better immunity in corona era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसे बढ़ाकर या बरकरार रखकर ही बीमारियों से लड़ा जा सकता है। ऐसे में लोग अपनी इम्यूनिटी मजबूत के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, जिसमें काढ़ा भी शामिल है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि काढ़े के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने में मदद मिली है, लेकिन किसी भी ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले आपको एक बार सोच-विचार या फिर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप शरीर के फायदे के लिए उसे पीते हैं, लेकिन कभी-कभी उसका गलत प्रभाव भी आपके शरीर पर पड़ जाता है। आइए जानते हैं उन चार तरह के ड्रिंक्स के बारे में, जिनका सेवन ना करें तो ही बेहतर है, क्योंकि वो आपकी इम्यूनिटी को घटा सकते हैं। 

Coronavirus preventions four drinks need to avoid for better immunity in corona era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब से बनाएं दूरी 

  • विशेषज्ञों का भी मानना है कि शराब सेहत को नुकसान पहुंचाता है और यह शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर करता है। इसलिए बेहतर होगा कि शराब का सेवन ना ही करें। यह इम्यून सिस्टम को तो खराब करता ही है, साथ ही साथ यह शरीर में और भी कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है। 
Coronavirus preventions four drinks need to avoid for better immunity in corona era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोडा वॉटर पहुंचाता है नुकसान

  • अधिकतर दुकानों पर आपको सोडा वॉटर मिल जाएगा। इसे लोग खूब पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह ठंडक देगा और पेट की गर्मी को शांत करेगा, लेकिन ऐसा है नहीं। यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर लिवर और आंतों को। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि कोरोना काल में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले इस ड्रिंक से दूरी बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus preventions four drinks need to avoid for better immunity in corona era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कॉफी को कहें ना

  • सुबह-सुबह कॉफी आपको भले ही ताजगी का अहसास देता हो, लेकिन कैफीन युक्त होने की वजह से यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से घबराहट, चिड़चिड़ापन, चिंता, दुविधा, मांसपेशी की फड़कन (हाइपररिफ्लेक्सिया), अनिद्रा और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि कम मात्रा में कॉफी का सेवन करें और साथ ही डॉक्टर से भी इस बारे में सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन
Coronavirus preventions four drinks need to avoid for better immunity in corona era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाय भी है नुकसानदायक 

  • कॉफी की तरह ही चाय भी लोगों को खूब पसंद है, खासकर भारत में। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा चाय की खपत है। कई लोगों की तो आदत होती है कि सुबह उठकर सबसे पहले वो चाय ही पीएंगे, तभी कोई और काम करेंगे। लेकिन आपको बता दें कि कॉफी की तरह ही चाय भी एक कैफीन युक्त ड्रिंक है, जिसका ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बेहतर है कि अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए चाय का सीमित मात्रा में सेवन करें। 


नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या ना करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed