ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को कोविड-19 के खिलाफ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' का टीका लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को ऑक्सफोर्ड के एक अस्पताल में 82 वर्षीय डायलिसिस के मरीज ब्रायन पिंकर को इसकी पहली खुराक दी गई। दरअसल, ब्रिटेन ने हाल ही में इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद सोमवार से इसे वहां टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया गया। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद ब्रायन पिंकर के कहा कि वो बहुत खुश हैं, वो ऑक्सफोर्ड में ही पैदा हुए थे और उन्हें गर्व है कि इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड में ही विकसित किया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं अब इस साल के अंत में अपनी पत्नी शिर्ले के साथ शादी की 48वीं सालगिरह मनाने का इंतजार कर रहा हूं।'
ब्रिटेन में हो गई ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाने की शुरुआत, 82 वर्षीय बुजुर्ग को दी गई पहली खुराक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मैट हैंकॉक ने हाल ही में कहा था कि चार जनवरी से लोगों को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन देने का काम शुरू हो जाएगा। ब्रिटेन ने इस वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया हुआ है।
Britain begins inoculating its citizens with the AstraZeneca/Oxford vaccine against COVID-19 giving the shot to Brian Pinker, an 82-year-old dialysis patient, at a hospital in Oxford: Reuters pic.twitter.com/AEtjog0vNt
ब्रिटेन में पहले से ही लोगों को दी जा रही है फाइजर की वैक्सीन
अमेरिका दवा कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन ने बहुत पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब तक लाखों ब्रिटेन नागरिकों को इसका टीका लगाया जा चुका है। एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पास्कल सोरियट ने दावा किया था कि उनकी वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 100 फीसदी सुरक्षा देगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी कारगर होगी।
भारत में भी मिल गई है 'कोविशील्ड' को मंजूरी
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' को भारत में भी मंजूरी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' दोनों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
कितनी प्रभावी है ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन?
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वीजी सोमानी ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की कुल प्रभावकारिता 70.42 फीसदी पाई गई है। वैक्सीन के साइड-इफेक्ट को लेकर उन्होंने कहा है कि हल्का बुखार, दर्द और एलर्जी होना किसी भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।