दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों में वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने को लेकर प्रयासरत है। करीब डेढ़ दर्जन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच चुकी है। ट्रायल प्रक्रिया के परिणाम भी सकारात्मक आ रहे हैं। देश में आईसीएमआर और भारत बायोटेक कंपनी सात जुलाई से कोरोना की वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (COVAXIN) का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने जा रही है। आईसीएमआर आगामी 15 अगस्त तक वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच देश की एक और वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिल गई है। यह वैक्सीन गुजरात के अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Healthcare Ltd) ने बनाई है।
{"_id":"5efefeb48ebc3e42e303ede6","slug":"another-success-of-coronavirus-vaccine-in-india-after-covaxin-ahmedabad-based-zydus-cadila-gets-covid-vaccine-dcgi-nod-for-human-trial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine Update: कोरोना से जंग में भारत को एक और कामयाबी, देश की दूसरी वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Vaccine Update: कोरोना से जंग में भारत को एक और कामयाबी, देश की दूसरी वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति
Fri, 03 Jul 2020 07:04 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine: देश की एक और वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
- भारत बायोटेक की 'कोवाक्सिन' (COVAXIN) के बाद अब अहमदाबाद स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी जाइडस कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने भी कोविड-19 वैक्सीन तैयार की है। कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India, DCGI) ने इस वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के लिए मंजूरी भी दे दी है।
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पिक्सा
- अभी पिछले दिनों हैदराबाद की भारत बायोटेक को इंसानी ट्रायल की अनुमति मिली थी और अब अहमदाबाद की इस कंपनी को भी डीजीसीआई ने इजाजद दे दी है। इसके साथ ही जाइडस कैडिला इंसानों पर परीक्षणों के लिए अनुमति हासिल करने वाली देश की दूसरी कंपनी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
- जाइडस कैडिला कंपनी का दावा है कि उसकी इस वैक्सीन जानवरों पर किए गए ट्रॉयल में कारगर साबित हुई है। कंपनी ने जानवरों पर किए गए ट्रायल की रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को सौंपी, जिसे देखते हुए डीजीसीआइ ने कंपनी को वैक्सीन के मानव परीक्षण के पहले और दूसरे चरण की मंजूरी दी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
- समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Healthcare Ltd) जल्द ही इंसानों पर वैक्सीन के ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि पहले और दूसरे चरण के ट्रायल को लगभग तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।