फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   7 reasons why you should sleep in the nude

मोटापे से लेकर डायबिटीज तक कई फायदे हैं निर्वस्त्र सोने के: सर्वे

Thu, 11 Jun 2015 05:12 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
7 reasons why you should sleep in the nude

आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानिए, कैसे?

विज्ञापन

फॉक्सन्यूज पर छपी खबर के मुताबिक, 2014 ब्रिटेन के कोटन यूएसए द्वारा करवाए गए एक सर्वे में पाया गया था कि 57 फीसदी जो लोग बिना कपड़ों के सोते हैं वे अपने रिलेशनशिप से बहुत खुश रहते हैं।

जानिए, ऐसे ही कुछ और हेल्दी फायदों के बारे में जो सिर्फ निर्वस्त्र सोने से हो सकते हैं।

मोटापे को कम करता है

7 reasons why you should sleep in the nude

शोध के मुताबिक,रात दो बजे के बाद कोर्टिजोल का स्तर शरीर में बढ़ता है लेकिन बिना कपड़े के सोने से यह नियंत्रित रहता है।

वैसे भी व्यस्कों के शरीर में चर्बी अधिक होती है। ऐसे में रात में बिना कपड़े के सोने से शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे पेट पर चर्बी जमा नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज से बचाता है

7 reasons why you should sleep in the nude

2014 की ही एक रिसर्च के मुताबिक, रात को नग्न सोने से मधुमेह होने का खतरा भी कम होता है। रिसर्च के मुताबिक, बेडरूम का तापमान मोटापे को प्रभावित करता है। रिसर्च के दौरान पांच पुरुषों को अलग-अलग तापमान वाले कमरों में सुलाया गया था। चार सप्ताह बाद इन्हीं पुरुषों को ठंडे तापमान वाले कमरों में सुलाया गया।

रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि  पुरुषों की इंसुलिन सेसिटिविटी बेहतर थी और इनमें डायबिटीज होने का खतरा भी कम देखा गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस रिसर्च के आधार पर बताया कि न्यूड सोने से ओवरहीटिंग से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए बेहतर है

7 reasons why you should sleep in the nude

कॉस्मोपॉलिटन की डॉक्टर जेनिफर लांडा का कहना है कि गर्माहट से महिलाओं के जननांगों में यीस्ट इंफेक्‍शन और बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं जो महिलाएं बिना कपड़ों के सोती हैं वे इस तरह के इंफेक्‍शन से आसानी से बच सकती हैं।

इम्यून सिस्टम ठीक रहता है

7 reasons why you should sleep in the nude

बिना कपड़ों के सोने से त्वचा को आपस में संपर्क होता है जिससे कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस  हार्मोन  बनता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कोर्टिजोल से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ऑक्सीटॉक्सीन का स्तर बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अनिद्रा की समस्या होगी दूर

7 reasons why you should sleep in the nude

2004 की एक रिसर्च के मुताबिक, कपड़े उतारकर सोने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। आस्ट्रेलियाई शोध में माना गया है कि बिना कपड़ों के सोने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।

शोधकर्ताओं की मानें तो जिन लोगों को नींद नहीं आती उनका शरीर का तापमान ज्यादा रहता है बजाय सामान्य लोगों के। ऐसे में शरीर का तापमान संतुलित रखने और गहरी नींद लाने के लिए नग्न सोना फायदेमंद है।

 शोध में ये भी पाया गया कि छह घंटे से अधिक नींद लेने वाले लोगों को दिल के दौरे से लेकर मधुमेह व अवसाद आदि का रिस्क कम होता है और वे अपेक्षाकृत अधिक सेहतमंद होते हैं।

सेक्स ड्राइव बढ़ाए

7 reasons why you should sleep in the nude

अपने साथी के साथ बिना कपड़ों के सोने से सेक्स लाइफ बेहतर होती है। त्वचा से त्वचा का स्पर्श शरीर में ओक्सीटोसिन बढ़ाता है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है।

एंटी एजिंग ‌हार्मोन बढ़ाएगा

7 reasons why you should sleep in the nude

बिना कपड़े के सोते वक्त शरीर का तापमान कमरे के तापमान के समानांतर होता है। स्लीप जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो अगर शरीर का तापमान कमरे के तापमान के बराबर हो तो इससे एंटी एजिंग हार्मोन अधिक बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed