फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 kid positive in case of filaria

जिले में 25 बच्चों में फाइलेरिया पाया गया पोजिटिव

Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
25 kid positive in case of filaria
helth news - फोटो : demo
 जिले में फाइलेरिया ने अपने पैर पसार लिए हैं। 12 से 16 नवंबर तक चले रेंडम सर्वे में 25 बच्चों में फाइलेरिया के लक्षण पॉजीटिव पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जिले में फाइलेरिया से निपटने के लिए अब तक हेल्थ सर्विस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि, मरीजों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के निर्देशन पर जिले में फाइलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसमिशन ऐसेसमेण्ट सर्वे कराई गई। सर्वे में सभी विकास खंडों के जूनियर हाईस्कूल सरकारी व निजी को चिंह्नित कर रेंडम चार विद्यालयों में से प्रत्येक स्कूल के 16 बच्चों में फाइलेरिया की जांच की गई। यह जांच जिले के कुल 31 स्कूल के 578 बच्चों का परीक्षण कर उनमें से 25 बच्चों में फाइलेरिया होने संभावना पाई गई। जिसकी रिर्पोट सोमवार तक आ जाएगी। जिससे पर इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को उपचार मुहैया कराया जाएगा। यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। जिससे सामान्यत: हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। इसके मच्छर अधिकतर गंदगी में पनपते हैं। संक्रमित व्यक्ति को काटकर यह मच्छर संक्रमित हो जाते हैं। इसके बाद यही संक्रमित मच्छर स्वस्थ व्यक्ति को काटकर संक्रमित कर देते हैं। इससे संक्रमित व्यक्तियों को हाथी पाँव व हाइड्रोसिल का खतरा बढ़ जाता है। सामान्यत: तो इसके कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।        
विज्ञापन


ये हैं फाइलेरिया के लक्षण      
बुखार आना।        
बदन में खुजली होना        
पुरुषों के जननांग, आस-पास दर्द व सूजन होना        
हाथ, पैर में सूजन आना।        
हाथी पांव और हाइड्रोसिल (अंडकोषों का सूजन)        
      
इस तरह करें बचाव        
घर के आस पास मच्छरों को न पनपने दें।        
घर के पास में सफाई का विशेष ध्यान रखें।        
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।        
     
जिले में नहीं है हैल्थ सर्विस की सुविधा        
जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक फाइलेरिया से निपटने के लिए हैल्थ सर्विस की सुविधा नहीं मिली है। जिससे मरीज को क्षेत्र व गांव में ही इस बीमारी का इलाज नहीं मिल पा रहा है। लोगों को मजबूर होकर उपचार के लिए जिलाअस्पताल व अन्य बड़े शहरों में उपचार के लिए जाना पड़ता है। जिससे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed