फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Diwali 2025 Decor Ideas: Decorating Diyas with Creative and Easy Techniques Home Decoration Tips

Diwali 2025 Decor Ideas: आने वाली है दिवाली, इन तरीकों से अभी से दीयों को सजाएं

Mon, 06 Oct 2025 09:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Oct 2025 09:00 PM IST
सार

Diwali 2025 Decor Ideas: थोड़ी-सी रचनात्मकता और कुछ आसान घरेलू सामग्री से आप साधारण दीयों को बना सकती हैं अद्भुत और आकर्षक डेकोरेशन पीस।

विज्ञापन
Diwali 2025 Decor Ideas: Decorating Diyas with Creative and Easy Techniques Home Decoration Tips
दीपावली पर दीयों की सजावट कैसे करें - फोटो : adobe stock

विस्तार

विज्ञापन

Diwali 2025 Decor Ideas: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में रोशनी, रंग और खुशियों की चमक फैल जाती है। इस पर्व का सबसे सुंदर प्रतीक हैं, दीये, जो अंधकार को मिटाकर प्रकाश का संदेश देते हैं। पर अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपके दीये घर की शोभा को और बढ़ाएं, तो क्यों न उन्हें खुद से सजाकर एक नया रूप दिया जाए? थोड़ी-सी रचनात्मकता और कुछ आसान घरेलू सामग्री से आप साधारण दीयों को बना सकती हैं अद्भुत और आकर्षक डेकोरेशन पीस।

दीयों को सजाने के आसान और रचनात्मक तरीके


एक्रेलिक रंगों से पेंट करें

मिट्टी के दीयों को चमकीले रंगों जैसे लाल, सुनहरा, हरा या नीला रंग दें। ऊपर से ग्लिटर या गोल्डन पेंट की बॉर्डर बनाएं।
 

मिरर और स्टोन वर्क

छोटे-छोटे मिरर, मोती या कलरफुल स्टोन्स गोंद से लगाएं। इससे दीये रौशनी में झिलमिलाते नजर आएंगे।
 

Karwa Chauth 2025: व्रत में गलती से कुछ खा लें तो क्या करना चाहिए? जानें करवा चौथ से जुड़े नियम

विज्ञापन

 

फैब्रिक या लेस डेकोरेशन

दीये के किनारों पर सुंदर लेस या रंगीन रिबन चिपकाएं। यह पारंपरिक और शाही लुक देता है।
 

वार्निश लगाना न भूलें

दीये सजाने के बाद उन पर एक लेयर वार्निश जरूर लगाएं ताकि रंग और सजावट ज्यादा समय तक टिके रहें।
 

फ्लोटिंग दीये बनाएं

पानी के कटोरे में सजाए हुए दीये रखें, साथ में फूलों की पंखुड़ियां डालें। यह सजावट घर के किसी भी कोने को दिव्य बना देगी।
 

Diwali in Varanasi: दिवाली पर काशी दर्शन प्लान करें ऐसे, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट मटेरियल से सजावट

पुराने गहनों के टूटे मोती, बटन या बीड्स का इस्तेमाल कर इको-फ्रेंडली और क्रिएटिव दीये तैयार करें।
 

थीम डेकोरेशन अपनाएं

आप अपनी सजावट को थीम बेस्ड भी बना सकती हैं, जैसे “गोल्डन दिवाली”, “रंगोली थीम”, या “फ्लोरल लाइट थीम।”
 

Diwali 2025: बस से घर जाने वाले टिकट बुक करते समय ऐसे ले सकते हैं डिस्काउंट, तरीके ऐसे आप कहेंगे ये सही है


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed