फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Christmas Tree Decoration Ideas And Items Christmas Tree Price

Christmas 2024: क्रिसमस ट्री कितने रुपये का आता है? जानिए कहां से खरीद सकते हैं इसे

Tue, 24 Dec 2024 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Dec 2024 11:30 AM IST
सार

अगर आप भी अपने घर पर सुंदर सा क्रिसमस ट्री सजाना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि क्रिसमस ट्री कितने रुपये का मिलता है। इसके अलावा आप कहां से सस्ते दामों में क्रिसमस ट्री और   उसे सजाने के लिए चीजों को खरीद सकते हैं ताकि आप का क्रिसमस ट्री बजट में तैयार हो जाए।
 

विज्ञापन
Christmas Tree Decoration Ideas And Items Christmas Tree Price
क्रिसमस ट्री - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Christmas Tree Decoration Ideas : क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ईसाई धर्म से जुड़े इस पर्व को मनाने की खास परंपरा है, जिसमें लोग अपने घर को सजाते हैं और लजीज पकवान बनाते हैं। घर की सजावट के लिए कुछ पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं जैसे क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने का रिवाज है। कहते हैं कि जब ईसा मसीह का जन्म हुआ तो देवदूतों ने उनके माता पिता को सितारों से सजाया हुआ सदाबहार का पेड़ दिया था। इसलिए हर साल ईसा मसीह के जन्मदिन के मौके पर क्रिसमस ट्री को लोग चर्च या घर पर सजाते हैं।

विज्ञापन


अगर आप भी अपने घर पर सुंदर सा क्रिसमस ट्री सजाना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि क्रिसमस ट्री कितने रुपये का मिलता है। इसके अलावा आप कहां से सस्ते दामों में क्रिसमस ट्री और   उसे सजाने के लिए चीजों को खरीद सकते हैं ताकि आप का क्रिसमस ट्री बजट में तैयार हो जाए।
विज्ञापन


कहां से खरीदें क्रिसमस ट्री

क्रिसमस के मौके पर स्थानीय बाजार सज जाते हैं। क्रिसमस के लिए सजावट का सामान,  सांता के आउटफिट और टोपी, तोहफे सब कुछ बाजार में आसानी से मिल जाता है। बाजारों में क्रिसमस ट्री भी बिकते हैं। अधिकतर दुकानों में सजे हुए क्रिसमस ट्री मिल जाते हैं। दिल्ली के रहने वाले हैं तो सदर बाजार, आईएनए मार्केट, लाजपत नगर बाजार में आसानी से सड़क के किनारे क्रिसमस ट्री बिकते दिख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन खरीदें क्रिसमस ट्री

अगर बाजार जाने का समय नहीं है तो घर बैठे क्रिसमस का पौधा मंगवा सकते हैं। कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर क्रिसमस ट्री आसानी से खरीद सकते हैं। बजट में आपको छोटे से बड़े साइज के क्रिसमस ट्री मिल जाएंगे। इसके अलावा क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए तरह-तरह के शानदार आइटम्स भी मिल जाएंगे।


कितने में खरीद सकते हैं क्रिसमस ट्री?

बाजार में क्रिसमस ट्री की कीमत लगभग 250 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक है। आप कितना बड़ा और शानदार क्रिसमस ट्री खरीदना चाहते हैं, ये आपके घर के स्पेस और बजट के अनुरूप तय करें। ऑनलाइन क्रिसमस ट्री की कीमत 500 रुपये से कम में शुरू हो रही है। पहले से सजे क्रिसमस ट्री  खरीद सकते हैं या केवल क्रिसमस का पौधा खरीदकर अपने मन मुताबिक उसकी सजावट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed