Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023 Wishes : इन विचारों के साथ एक-दूसरे को विश करें छत्रपति शिवाजी जयंती
Shiv Jayanti Tithi 10 March 2023 : पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम काफी गर्व से लिया जाता है। उन्होंने अपने राष्ट्र को मुगलों से बचाने के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिस वजह से इतिहास के पन्नों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।
विस्तार
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023 Wishes : आज मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। वैसे तो उनकी जयंती हर साल 19 मार्च को मनाई जाती है पर, तिथि के अनुसार आज यानी कि 10 मार्च को महाराज शिवाजी की जयंती मनाई जा रही है, जिसे शिव जयंती भी कहा जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा का गवाह समूचा देश है। पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम काफी गर्व से लिया जाता है। उन्होंने अपने राष्ट्र को मुगलों से बचाने के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिस वजह से इतिहास के पन्नों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के इस खास अवसर पर आप इन संदेशों के जरिए हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
इन संदेशों के जरिए भेजें शुभकामना संदेश
इस देश के खून में वीरता
और जोश हमेशा बना रहे
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
हर मराठा पागल है....
भगवे का,
स्वराज का,
शिवाजी राजे का...
जय भवानी... जय शिवाजी
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
जब शिवाजी राजे की,
तलवार चलती है तो,
औरतों का घूंघट और,
ब्राह्मणों का जनेऊ सलामत रहता है।
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,
आसान नहीं है, मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।
शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं।
हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,
स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,
देश का अभिमान शिवाजी,
राष्ट्र की है शान शिवाजी।
शिवाजी महाराज जयंती 2023