फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Husband shaved her wife's head for Oppose to his external affairs with other woman

पति के अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने पिटाई कर सिर मुंडवा दिया

Sat, 26 Jan 2019 05:02 PM IST
Nilesh Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Husband shaved her wife's head for Oppose to his external affairs with other woman
पश्चिम बंगाल में एक पति ने अपनी पत्नी का सिर मुंडा - फोटो : social media

मुरबेसून बीबी की शादी करीब 7 साल पहले नेजु शेख से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। रिश्ता ठीक ही चल रहा था, कि नेजु के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का पता मुरबेसून बीबी को चला। इसके बाद वह पति के इस अवैध रिश्ते का विरोध करने लगी। विरोध से बौखलाया पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इतने पर भी मन शांत नहीं हुआ, तो उसने पत्नी का सिर ही मुंडवा दिया।

विज्ञापन


रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले की है। नेजु शेख के परिवारवालों ने भी घटना को काफी छिपाने की कोशिश की, लेकिन गांव में इस घटना की खबर एक के बाद एक कर सबको लग गई। इस घटना के बाद से नेजु शेख गांव से फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, वीरभूम जिला के मुरारई थाना क्षेत्र में एक गांव है मकोआ। मुरबेसून बीबी वहीं कर रहनेवाली है। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध किया। विरोध करे भी क्यों न! लेकिन इस विरोध के कारण पति ने उसपर कहर ढाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी इस बारे में उससे बात ही तो करना चाहती थी, लेकिन पति नेजु शेख बराबर उससे मारपीट करता रहा। इतने में गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी का सिर मुंडवा दिया। गांव वालों ने बताया कि अपनी पति के बाल मुंडवाने के बाद भी नेजु शेख को जब शांति नहीं मिली तो उसने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि नेजु ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से मारा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed