{"_id":"5946a3734f1c1bf5688b4a34","slug":"delhi-university-admission-starts-for-foreign-language-on-20th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU में विदेशी भाषा के कोर्स में दाखिले का आवेदन 20 जून से ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU में विदेशी भाषा के कोर्स में दाखिले का आवेदन 20 जून से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
students
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में विदेशी भाषा के कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरु हो रही है। कॉलेज में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, व एडवांस डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। सर्टिफिकेट कोर्स स्पेनिश, जर्मन, चाइनीज, जापानी, उर्दू, पर्शियन और अरेबिक भाषा में किया जा सकता है।
विज्ञापन
20 से 30 जून तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। पहली सूची 3 जुलाई, दूसरी सूची 7 जुलाई, तीसरी सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स के तहत फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश, चाइनीज, जापानी भाषा की पढ़ाई होती है। डिप्लोमा कोर्स में 20 जून से 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई को होगी, पहली सूची 11 जुलाई को आएगी। जबकि दूसरी सूची 14 जुलाई व तीसरी सूची 19 जुलाई को जारी होगी। वहीं एडवांस डिप्लोमा कोर्स में फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश, चाइनीज, जापानी, में पढ़ाई की जा सकती है।
विज्ञापन
इनमें आवेदन प्रक्रिया 20 जून से 5 जुलाई तक चलेगी। इसमें भी दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई को होगी। प्रवेश परीक्षा के बाद पहली सूची 11 जुलाई, दूसरी सूची 14 जुलाई व तीसरी सूची 19 जुलाई को जारी होगी।