फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Vidhan Sabha answer key 2021 released Direct link to check

Sarkari Naukri 2021 : यूपी विधानसभा भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां देखें

Mon, 25 Jan 2021 02:20 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 25 Jan 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
UP Vidhan Sabha answer key 2021 released Direct link to check
यूपी विधानसभा

उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा सचिवालय में समूह 'बी' और 'सी' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी यानी आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे uplegisassemblyrecruitment.in पर यूपी विधान उत्तर कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सचिवालय की ओर से उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों की ओर से आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं, ताकि भविष्य में परिणाम को लेकर किसी संभावित विवाद से निपटा जा सके।विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी (ख) और सी (ग) श्रेणी के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजिक की गई प्रारंभिक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े सवाल और शंकाओं पर उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 तक या उससे पहले आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने ग्रुप बी और सी श्रेणियों के तहत संपादक, स्क्रूटनी ऑफिसर, काउंटर रिपोर्ट अधिकारी, अतिरिक्त निजी सचिव (पुरुष), प्रशासक, अनुसंधान और संदर्भ सहायक, सहायक समीक्षा अधिकारी, इंडेक्सर और सुरक्षा सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा जनवरी, 2021 में आयोजित की थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी  मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधान सभा सचिवालय में समूह 'बी' और 'सी' के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 1/2020 के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राधिकार मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उत्तर कुंजी 2021 के लिए सीधा लिंक 
उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए सीधा लिंक 


आंसर की कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट uplegisassemblyrecruitment.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • परीक्षा के लिए आपके द्वारा दिखाई गई शिफ्ट के तहत अपने सेट नंबर पर क्लिक करें।
  • आसंर की 2021 एक पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed