फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   What To Do When Your Boss Catches You Looking for a New Job

नई नौकरी ढूंढ़ते हुए बॉस पकड़ ले तो क्या करें?

Wed, 18 May 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
What To Do When Your Boss Catches You Looking for a New Job

करियर में ग्रोथ के लिए जॉब के नए विकल्प तलाशना बेहद लाजमी है। लेकिन कई दफा मौजूदा दफ्तर में होते हुए नई जगह तलाशना गले की हड्डी बन जाता है। खासकर तब जब आपके बॉस को ये पता चल जाए कि आप नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर बॉस आपको नौकरी ढूंढ़ते हुए पकड़ ले तो क्या करें?

विज्ञापन



ऐसा होना बड़ा आम है कि आप नया रिज्युमे तैयार कर रहे हैं और गलती से उसकी एक कॉपी प्रिंटर में ही रह जाए या आपका ई-मेल खुला रह जाए। कोई कर्मचारी कानाफूसी कर दे या किसी और वजह से आपकी भावी योजना बॉस की नजर में आ जाएं। जब भी आपको लगे कि नई नौकरी की खोज के चलते आपकी वर्तमान नौकरी खतरे में पड़ गई है तो समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले खुद को शांत रखें। बॉस अगर केबिन में बुलाए और कारण पूछे तो उसे नौकरी तलाशने की सही वजहें पूरी ईमानदारी के साथ बताएं। मसलन, आप घर बदल रहे हैं, करियर में और तरक्की आदी की वजहें गिना सकते हैं। इस दौरान अपने करियर के मौजूदा हालातों के लिए बॉस या कंपनी को कतई दोषी न ठहराएं। हो सकता है आपका बॉस आपकी भावनाएं समझ सके और आपको सपोर्ट भी करे।
विज्ञापन



सही कारण बताने से पीछे नहीं हटें। अगर आपको लगता है कि कंपनी आपात स्थितियों से गुजर रही है और कर्मचारियों के लिए जॉब लंबे समय तक सुरक्षित नहीं है तो आप ये कारण बॉस को बता सकते हैं। आप कह सकते हैं कि कंपनी के हालातों से आप वाकिफ हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं के आप डर कर ये फैसला ले रहे हैं, आपकी प्राथमिकता है कि जहां आप काम करें, सबसे पहले आपकी नौकरी सुरक्षित हो। एक कारण ये भी हो सकता है कि आप अपनी बंधी-बंधाई इमेज और काम को अब बदलना चाह रहे हैं। क्योंकि पुराने काम के प्रति आपका जुनून खत्म हो गया है और कुछ नया चैलेंजिंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा अक्सर होता है कि जब आप नई नौकरी की तलाश में होते है तो दिन के ज्यादातर वक्त आप उसके ही बारे में सोच रहे होते हैं। ऐसे में आपके काम पर असर पड़ता है। इसलिए बॉस को ये यकीन जरूर दिलाएं कि आप मौजूदा नौकरी भी पूरी ईमानदारी और मेहनत और लगन के साथ कर रहे हैं। आप अपना 100 फीसदी दे रहे हैं।



आपकी बात सुनकर बॉस प्रभावित होता और सहानुभूति जताता है तो उसे धन्यवाद/शुक्रिया बोलना न भूलें। कई दफा छोटी-छोटी बातें बड़े काम की होती हैं। हो सकता है कि आपकी साफगोई से प्रभावित होकर आपका मौजूदा बॉस नई नौकरी के लिए बेहतर रेफरेंस बन जाए। प्राइवेट सेक्टर में ज्यादातर कंपनियों में रेफरेंस के आधार पर नौकरियां मिलती हैं। इसलिए जो आपके पास है उससे दोस्ती बनाए रखें, ताकि कल को अगर आपको मौजूदा कंपनी में फिर से लौटकर आना पड़े तो दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहें।

स्टोरी सोर्स-businessinsider

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed