फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   study says Salaries To Go Up 10.7 percent this year

नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Sun, 24 Jul 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
study says Salaries To Go Up 10.7 percent this year

नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जुलाई-दिसंबर की अवधि में उनकी सैलरी में करीब 10.7 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है। 2016 में सैलरी में होने वाला यह इजाफा पिछले साल जैसा ही होगा, लेकिन इस 2015 की तुलना में 2016 में कम लोगों को नौकरी मिली है।

विज्ञापन


यह कहना है उस शोध का, जिसे विजडमजॉब्सडॉटकॉम (wisdomjobs.com) की तरफ से किया गया है। विजडमजॉब्स के सीईओ और फाउंडर अजय कोल्ला हैं। शोध के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को सैलरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। कोल्ला का कहना है कि तेजी से बढ़ रही कंपनियों की संख्या के चलते इस ग्रोथ का अधिक फायदा व्यक्तिगत रूप से होगा न कि समूह में।

विज्ञापन

किस सेक्टर में कितनी ग्रोथ

study says Salaries To Go Up 10.7 percent this year

शोध से बनी लिस्ट में सबसे ऊपर है ई-कॉमर्स सेक्टर, जिसमें 15.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। दूसरे नंबर पर 11.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ लाइफ साइंस सेक्टर है। इसके अलावा मीडिया और एंटरटेनमेंट में 11.3 प्रतिशत, टेक्नोलॉजी में 10.9 प्रतिशत और कंज्यूमर प्रोडक्ट में 10.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कुछ उद्योगों में सैलरी में कम बढ़ोत्तरी भी देखने को मिलेगी, जिसमें सीमेंट उद्योग में 9 प्रतिशत, मेटल और जेम्स में 8.8 प्रतिशत और बीएफएसआई में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। विजडमजॉब्स के इस शोध में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के उद्योगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed