फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   no relief to applicants in upsc-2016

PCS की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, जरूर पढ़ें

Wed, 13 Jan 2016 08:50 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
no relief to applicants in upsc-2016

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में केंद्र को लेकर प्रतियोगियों को अब भी राहत मिलती नहीं दिख रही। पीसीएस-2016 के लिए नोटिफिकेशन के साथ आवेदन शुरू हो चुका है, लेकिन उसमें परीक्षा केंद्र का विकल्प नहीं मांगा गया है।

विज्ञापन


ऐसे में प्रतियोगियों को परीक्षा देने के लिए एक बार फिर दूसरे जिले में जाना होगा। इससे प्रतियोगियों में काफी नाराजगी है।

अनिल यादव के कार्यकाल में कई विवादित फैसले हुए थे। इसी में से एक था परीक्षा केंद्र निर्धारण की नई नीति। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में बनाए जाने लगे।

विज्ञापन

इलाहाबाद में बनाया गया अभ्यर्थी केंद्र

no relief to applicants in upsc-2016

यहां के अभ्यर्थियों को कानपुर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद तक भेजा गया। वहीं दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों का केंद्र इलाहाबाद में बनाया गया। इसके विरोध में अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत रहे।

नए अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार जैन और सचिव सुरेश कुमार सिंह को भी प्रतियोगियों ने परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प मांगे जाने का ज्ञापन सौंपा था।

दोनों अफसरों ने पदभार ग्रहण करने के बाद घोषणा भी की थी कि आयोग की आगामी भर्तियों में प्रतियोगियों से परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प मांगे जाएंगे। इसके विपरीत पीसीएस-2016 का नोटिफिकेशन हो गया लेकिन आवेदकों से परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प नहीं मांगा जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed