{"_id":"71bae7802d573b7804501e948195dcc4","slug":"new-facilities-in-upsc-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, आप भी पढ़िए","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
यूपीएससी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, आप भी पढ़िए
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Aug 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 23 अगस्त को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बैठने जा रहे दृष्टिबाधितों उम्मीदवारों के लिए देश भर के सभी केंद्रों में कम से कम एक वेन्यू निर्धारित होगा।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के सचिव असीम खुराना ने कहा, ‘दृष्टिबाधित उम्मीदवारों की सुविधा के लिए देश भर के 70 केंद्रों में एक-एक वेन्यू खोलने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में ऐसे दो वेन्यू होंगे। इससे पहले गत वर्ष हुई परीक्षा के दौरान निर्धारित सात केंद्रों में एक ही वेन्यू था।’ आयोग द्वारा सोमवार को बुलाई गई सभी केंद्रों के पर्यवेक्षक समन्वयकों की बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इस साल रिकॉर्ड 9,45,908 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं वर्ष 2014 में 9,45,302 और वर्ष 2013 में 7,76,604 लोगों ने आवेदन किया था।