फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   goat employee in google company

यहां बकरियां करती हैं नौकरी

Sun, 06 Mar 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:47 PM IST
सार

  • गूगल में बकरियों को मोटी सैलरी पर नौकरी
  • गूगल के हैडक्वार्टर माउंटेन व्यू में 200 बकरियां
  • सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी

विज्ञापन
goat employee in google company
कंपनी में कार्यरत हैं 200 बकरियां

विस्तार

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई कंपनी बकरियों को भी मोटी सैलरी पर नौकरी दे सकती है। जी हां, ये सच है। दुनिया की अग्रणी इंटरनेट कंपनी गूगल अपने ऑफिस में बकरियों को भी नौकरी देती है।
विज्ञापन


गूगल ने अमेरिका स्थित अपने हैडक्वार्टर माउंटेन व्यू में 200 बकरियों को बतौर कर्मचारी काम पर रखा है। कंपनी बकरियों को सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी देती है।
विज्ञापन


हैरान न हों, बकरियां यहां किसी सॉफ्टवेयर पर काम नहीं करतीं, बल्कि कंपनी के लॉन में घास काटने यानी उसे चरने का काम करती हैं। बकरियों द्वारा घास खाने से लॉन में घास की ट्रिमिंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए कंपनी कार्बन उत्सर्जन में कटौती कर रही है। मशीन से घास काटने से ईंधन की खपत होती है, जिससे पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ता है और इस दौरान मशीन से होने वाले शोर से कंपनी के क्रिएटिव कर्मचारियों का ध्यान भी भंग होता है।


वहीं ये बकरियां नियमित रूप से शांति के साथ लॉन की घास खाकर उसे बराबर कर देती हैं। बकरियां सिर्फ घास ही खाएं और वे दफ्तर के भीतर न घुस जाएं, इसके लिए इन्हें चराने वाले चरवाहे को भी खास ट्रेनिंग दी गई है। हालांकि, लॉन में बकरियों द्वारा घास की कटाई का काम सबसे पहले याहू ने वर्ष 2007 में शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed