फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Four ultimate career option for lazy people

ये चार करियर चुन मोटी कमाई कर सकते हैं आलसी लोग

Sat, 25 Jul 2015 12:11 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
Four ultimate career option for lazy people

ऐसी दुनिया जहाँ काम से जुड़ा तनाव चट्टान की तरह हो, क्या मोटी कमाई और बहुत कम काम ही बेहतरीन विकल्प है? क्या भविष्य के करियर की 'स्मार्ट च्वाइस' वही होगी जिसमें सबसे कम मशक्कत करनी पड़े?

विज्ञापन


सवाल और जवाब की इंटरनेट वेब साइट क्वोरा डॉट कॉम पर बीबीसी कैपिटल ने लोगों से पूछा कि स्मार्ट, लेकिन आलसी लोगों के लिए सबसे अच्छी नौकरी कौन सी है? तो इसके जवाब में लोगों ने इन चार बेहतरीन करियर विकल्पों का चुनाव किया।
विज्ञापन


तो आइए जानते हैं क्या हैं ये 4 बेहतरीन करियर विकल्प उन लोगों के लिए जो अपने आलसी प्रवृत्ति की वजह से काम करने से इतराते हैं। देखिए आगे के स्लाइड्स में...
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में अंग्रेजी पढ़ाएं

Four ultimate career option for lazy people

कंप्यूटर गेम डिज़ाइनर एंडी ली चेसिरी लिखते हैं, “बीजिंग में मैं जितने शिक्षकों से मिला, हर तीन में से एक का कहना था कि वो बहुत मेधावी है, लेकिन बहुत आलसी भी।” वह लिखते हैं कि चीन में शिक्षकों की खासी मांग है और उन्हें तनख्वाह भी अपेक्षाकृत अच्छी दी जाती है।

चेसिरी कहते हैं, “नौकरी हासिल करने के मानक बहुत कड़े नहीं हैं, कुछ मामलों में तो आवेदक के लिए अंग्रेज़ी बोलने वाले देश में पैदा होना ही एकमात्र योग्यता है। अंग्रेजी पढ़ाने के घंटे बंधे हुए नहीं होते, और बहुत सारे लोग ये काम पार्ट-टाइम भी करते हैं।" उनके मुताबिक़, “वे वहां अपनी पढ़ाई या कुछ दिनों की छुट्टियां बीताने या कोई नौकरी ढूंढने आए होते हैं। यानी, अगर आप अंग्रेजी पढ़ाने का करियर चुनते हैं तो आप लगातार तरक्की करेंगे।”

चेसिरी ने कहा, “आपकी आय मध्यम वर्ग वाले कॉलेज ग्रेजुएट्स के बराबर होगी। वो हफ्ते में 50 घंटे काम करते हैं और तब तक ओवरटाइम करते हैं, जब तक कि उनमें जान बची रहती है। इसलिए आलसी हैं तो चीन में अंग्रेजी पढ़ाना अच्छा विकल्प हो सकता है।”

कंप्यूटर प्रोग्रामर बनें

Four ultimate career option for lazy people

यदि घर या दफ़्तर से बाहर या दूर जाना आपके बस का नहीं, तो पॉल डेलिंगर के मुताबिक़ कंप्यूटर प्रोग्रामर बनना अच्छा विकल्प है। वह कहते हैं, “यह एक निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। लेकिन ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। धीरे-धीरे आप पाते हैं कि वही चुनौतियां बार-बार सामने आती हैं।”

यहां तक कि करियर भी ऐसा है जिसमें कम काम करना होता है। वह कहते हैं, “अच्छे प्रोग्रामर छोटे से छोटा कोड लिखते हैं और इस करियर में पैसा भी अच्छा मिलता है। हालाँकि यह आपके आलस्य को बढ़ावा देता है।” उनके मुताबिक, “आपको काफी समझबूझ वाले और तकनीकी लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जबकि निवेशक अपने नए बड़े आइडिया को अमली जामा पहनाने के लिए खूब पैसे देते हैं।”

सिडनी के एक प्रोग्रामर क्रिस लियोंग का तो सुझाव है, “ऑस्ट्रेलिया में सरकारी नौकरी करनी चाहिए। हर हफ्ते सिर्फ 35 घंटे का काम, जब तक कि आप कोई सीनियर रोल न ले लें।”

एक्सपर्ट बन जाएं

Four ultimate career option for lazy people

मैथ्यू कुज्मा लिखते हैं, “मेरी व्यक्तिगत राय है कि जो लोग बुद्धिमान लेकिन आलसी हैं, उनके लिए सबसे अच्छा काम है किसी चीज का विशेषज्ञ होना। आप लोगों के साथ अपने विचार और राय साझा करें ताकि और लोग उसके आधार पर जमीनी काम करें।”

कुज्मा कहते हैं, “ऐसी गतिविधियां चुनें जिन्हें आप काम ही नहीं मानते। फिर खोजें इन गतिविधियों के करियर, जिससे आपको पैसा मिले।"

वो कहते हैं, "आइडिया ये है कि जो चीज़ आपको मज़ेदार और आसान लगती है, संभवत: कुछ दूसरे लोग उसे करने में कठिनाई महसूस करते होंगे और इसलिए आपको ये काम करने के लिए पैसा देंगे।”

माइक्रोसॉफ्ट तो है ही

Four ultimate career option for lazy people

सुझाव देने वाले एक अन्य व्यक्ति अरविंद कृष्णन ने आलसी लेकिन स्मार्ट लोगों को माइक्रोसॉफ़्ट का रास्ता दिखाया है।

कृष्णन अरबपति बिल गेट्स के कथन का हवाला देते हैं, “मैं किसी भी मुश्किल काम के लिए हमेशा आलसी व्यक्ति का चयन करूंगा, क्योंकि वह इसे करने का आसान तरीक़ा ढूंढ लेगा।”

कृष्णन लिखते हैं, “तो दुनिया के बुद्धिमान और आलसी लोगों, लगता है आपको माइक्रोसॉफ़्ट को आजमाना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed