फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NVS: Recruitment for non-teaching posts in Navodaya Vidyalaya, 10th pass can also apply

NVS: नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई; 1 लाख तक मिलेगा वेतन

Sat, 16 Mar 2024 04:25 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sat, 16 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

NVS Recruitment: एनवीएस ने निकाली गैर-शिक्षण पदों पर वेकेंसी। 1377 पदों के लिए मांगे जाएंगे आवेदन। इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण।
 

विज्ञापन
NVS: Recruitment for non-teaching posts in Navodaya Vidyalaya, 10th pass can also apply
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

NVS Recruitment: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 1377 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 

NVS Recruitment: किस पद के लिए कितनी है वेकेंसी

  • महिला स्टाफ नर्स: 121 पद
  • सहायक अनुभाग अधिकारी: 5 पद
  • ऑडिट असिस्टेंट: 12 पद
  • कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 4 पद
  • कानूनी सहायक: 1 पद
  • स्टेनोग्राफर: 23 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: 2 पद
  • कैटरिंग सुपरवाइजर: 78 पद
  • जूनियर सचिवालय सहायक: 381 पद
  • इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर: 128 पद
  • लैब अटेंडेंट: 161 पद
  • मेस हेल्पर: 442 पद
  • एमटीएस: 19 पद 


NVS Recruitment: कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन ?

अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी, लेकिन उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा, साक्षात्कार दौर और ट्रेड/कौशल परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


NVS Recruitment:  आवेदन करने के लिए क्या है आवेदन शुल्क?

महिला स्टाफ नर्स पदों के लिए अप्लाई करने वाले  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को को छोड़कर बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है।  इसके अलावा अन्य पदों के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़ कर बाकी सभी के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क है, जबिक  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed