फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NLC India Recruitment 2026: Apply for 607 Trade Apprentice Posts, Check Eligibility, Dates and Salary Info Now

NLC Apprentices 2026: आईटीआई पास के लिए भर्ती, ट्रेड अप्रेंटिस के 600 से अधिक पद; इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Thu, 12 Feb 2026 04:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 04:39 PM IST
सार

NLC Apprenticeship 2026: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड 600 से अधिक ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया से आज से शुरू होकर 25 फरवरी, 2026 तक चलेगी। यह पेड अप्रेंटिस है। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 11,040 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नोटिस नीचे देखें...
 

विज्ञापन
NLC India Recruitment 2026: Apply for 607 Trade Apprentice Posts, Check Eligibility, Dates and Salary Info Now
अप्रेंटिसशिप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NLCIL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 607 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए आईटीआई पास युवाओं को प्रतिष्ठित पीएसयू में ट्रेनिंग और अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती का मुख्य विवरण

इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मोटर व्हीकल मैकेनिक, वायरमैन, कोपा (COPA) सहित कई ट्रेड में अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। सभी पद अप्रेंटिसशिप आधार पर हैं और चयनित अभ्यर्थियों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती विशेष रूप से तमिलनाडु में प्रशिक्षण के लिए आयोजित की जा रही है।


यह भी पढ़ें: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, फॉर्मेसी में डिग्री वालों को मिलेगी 90 हजार तक सैलरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पद और ट्रेड-वार रिक्तियां

एनएलसी इंडिया द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 607 पदों पर भर्ती होगी। इसमें फिटर के 104 पद, इलेक्ट्रीशियन के 114 पद, वेल्डर के 105 पद, मोटर व्हीकल मैकेनिक के 103 पद, वायरमैन के 88 पद और टर्नर के 38 पद शामिल हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर, प्लंबर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग और अन्य ट्रेड के भी पद तय किए गए हैं।

 
ट्रेड का नाम पदों की संख्या
फिटर 104
टर्नर 38
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) 103
इलेक्ट्रिशियन 114
वायरमैन 88
मैकेनिक (डीजल) 4
प्लंबर 5
स्टेनोग्राफर 14
वेल्डर 105
COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर) 18
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग 4
मोल्डर 5
कारपेंटर 5
कुल पद 607


यह भी पढ़ें: प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है आवेदन
 

विज्ञापन

कब तक भर सकते हैं एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 25 फरवरी 2026 अंतिम तिथि है। अभ्यर्थियों को 3 मार्च 2026 तक मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों की सूची 9 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और ट्रेनिंग जॉइनिंग 11 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।

 
इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
मूल दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026
चयनित उम्मीदवारों की सूची 9 मार्च 2026
ट्रेनिंग जॉइनिंग डेट 11 मार्च 2026

 

यह भी पढ़ें: पावर सप्लाई कंपनी में बीई-बीटेक वालों के लिए भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक
 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त से आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 31 जनवरी 2026 के अनुसार 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नोटिफिकेशन में अलग से दिया गया है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।

 

मानदंड विवरण
शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में सरकारी मान्यता प्राप्त ITI पास
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष (31 जनवरी 2026 के अनुसार)
जॉब टाइप अप्रेंटिसशिप
मासिक स्टाइपेंड 11,040 रुपये प्रति माह


यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में कई पदों पर भर्ती; 2.80 लाख तक सैलरी
 

नेवेली अप्रेंटिस भर्ती में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

चयनित ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवारों को प्रति माह 11,040 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार तय की गई है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

एनएलसी इंडिया भर्ती 2026 में चयन मुख्य रूप से मेरिट और दस्तावेज जांच के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन से भी गुजरना पड़ सकता है। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तय होगा।

 

विषय जानकारी
संस्था का नाम NLC India Limited
भर्ती का नाम ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026
कुल पद 607
विज्ञापन संख्या L&DC/05A/2025
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा
नौकरी स्थान तमिलनाडु
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...

 

आधिकारिक नोटिफिकेशन में किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ताजा निर्देश जरूर देखना चाहिए।


यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन
 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले एनएलसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Careers या Apprentices सेक्शन में जाकर Trade Apprentice भर्ती लिंक खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed