फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NLC India Paramedical Recruitment 2026: 21 Vacancies, Eligibility, Salary, Important Dates and Apply Online

NLC Paramedical Vacancy: पैरामेडिकल स्टाफ के 21 पदों पर भर्ती, फॉर्मेसी में डिग्री वालों को 90 हजार तक सैलरी

Thu, 12 Feb 2026 03:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 03:50 PM IST
सार

NLC India Paramedical Recruitment 2026: एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के 21 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में फार्मासिस्ट, थिएटर असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। चयनित होने पर पदवार 20,000 से लेकर 1,00,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ा विवरण और आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...  
 

विज्ञापन
NLC India Paramedical Recruitment 2026: 21 Vacancies, Eligibility, Salary, Important Dates and Apply Online
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड, NLC - फोटो : nlcindia.in and adobe stocks

विस्तार

NLC Recruitment 2026: नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLCIL) पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कर रही है। इस भर्ती के जरिए फार्मासिस्ट, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन, थिएटर असिस्टेंट, ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट और डेंटल मैकेनिक सहित कई पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को तय तिथियों के भीतर आवेदन करना होगा। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।

विज्ञापन

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चालू है और 10 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 मार्च 2026 रात 11:45 बजे है, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार 11 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

 

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 9 फरवरी 2026 (सुबह 10 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 (रात 11:45 बजे)
आवेदन सबमिट (पंजीकृत उम्मीदवार) 11 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)


यह भी पढ़ें: प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है आवेदन
 

NLC Paramedical Vacancy: भरे जाएंगे 21 पद

इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 21 पद भरे जाएंगे। इनमें फार्मासिस्ट ग्रेड-बी के 15 पद, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन के 2 पद, थिएटर असिस्टेंट के 2 पद, ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट का 1 पद और डेंटल मैकेनिक का 1 पद शामिल है।

 
पद का नाम कुल पद (143) शैक्षणिक योग्यता वेतनमान और ग्रेड
फार्मासिस्ट ग्रेड-बी 15 बी.फार्मा + फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन 20,000 रुपये - 81,000 रुपये (W-3)
ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन 2 ऑप्टोमेट्री में डिग्री 22,000 रुपये - 90,000 रुपये (W-5)
थिएटर असिस्टेंट 2 ओटी टेक्नोलॉजी में बीएससी 23,000 रुपये - 95,000 रुपये (W-6)
ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट 1 ASLP डिग्री 24,000 रुपये - 1,00,000 रुपये (W-7)
डेंटल मैकेनिक 1 डेंटल लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा 20,000 रुपये - 81,000 रुपये (W-3)


चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती पोस्टिंग एनएलसी इंडिया हॉस्पिटल, नेवेली में होगी, हालांकि कंपनी की जरूरत के अनुसार देश या विदेश के अन्य यूनिट्स में भी तैनाती हो सकती है।


यह भी पढ़ें: पावर सप्लाई कंपनी में बीई-बीटेक वालों के लिए भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक
 
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। फार्मासिस्ट के लिए बी.फार्मा और फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन के लिए ऑप्टोमेट्री में बैचलर डिग्री, थिएटर असिस्टेंट के लिए ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में बीएससी, ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट के लिए ASLP डिग्री और डेंटल मैकेनिक के लिए डेंटल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा अनिवार्य है। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा यानी तमिल का ज्ञान भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में कई पदों पर भर्ती; 2.80 लाख तक सैलरी
 

आयु सीमा

सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी, एससी, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जबकि कुल अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष तक हो सकती है।
 

विषय विवरण
भर्ती संगठन एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL)
कुल पद 21 पैरामेडिकल पोस्ट
नौकरी स्थान नेवेली हॉस्पिटल, जरूरत अनुसार अन्य यूनिट्स
आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + मेरिट आधारित चयन
परीक्षा पैटर्न 100 अंक की ऑब्जेक्टिव परीक्षा
आवेदन शुल्क UR/EWS/OBC – ₹486, SC/ST/PwBD – ₹236
आवेदन मोड केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य
जरूरी भाषा तमिल भाषा का ज्ञान आवश्यक
अन्य लाभ मेडिकल सुविधा, इंश्योरेंस, आवास आदि
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चयन से पहले अनिवार्य
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां क्लिक कर देंखे...


यह भी पढ़ें: एनटीपीसी में इंजीनियर्स के लिए सीधी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी
 

सैलरी और अन्य सुविधाएं

पद के अनुसार वेतनमान तय किया गया है। W-3 ग्रेड के लिए 20,000 से 81,000 रुपये, W-5 के लिए 22,000 से 90,000 रुपये, W-6 के लिए 23,000 से 95,000 रुपये और W-7 के लिए 24,000 से 1,00,000 रुपये का पे-स्केल मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, ग्रुप इंश्योरेंस और कंपनी टाउनशिप में आवास जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।


यह भी पढ़ें: हरियाणा में भरे जा रहे 4,227 सरकारी नौकरियों के फॉर्म, 23 फरवरी तक करें आवेदन
 

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। प्रोजेक्ट प्रभावित व्यक्तियों (PAP) को अतिरिक्त 20 बोनस अंक का लाभ भी मिलेगा।

सभी चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। साथ ही सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र भारत में मान्यता प्राप्त संस्थानों से होने चाहिए और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान मूल प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी होगा।
 

यह भी पढ़ें: CS या IT में इंजीनियरिंग की डिग्री है...? साइबर सिक्योरिटी यंग प्रोफेशनल बन 50,000 सैलरी पाने का मौका
 

आवेदन शुल्क

यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस मिलाकर 486 रुपये देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को केवल 236 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।


यह भी पढ़ें: सेबी में 91 यंग प्रोफेशनल्स की सीधी भर्ती; हर महीने मिलेंगे 70,000 रुपये
 

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed