फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Job Alert ›   In future tremendous demand of technical jobs

आने वाले समय में टेक्निकल जॉब्स की होगी जबरदस्त मांग

Sat, 27 Jan 2018 03:34 PM IST
प्रदीप्तो चक्रवर्ती
प्रदीप्तो चक्रवर्ती Updated Sat, 27 Jan 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
 In future tremendous demand of technical jobs

तकनीक की दुनिया में इतनी तेजी से बदलाव आ रहा है जिसे हमने कभी इससे पहले महसूस नहीं किया था। दुनिया भर के संगठन नई अत्याधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। बड़ी संख्या में संगठन आज डिजिटल रूपान्तरण के दौर से गुजर रहे हैं, इसी के साथ उनके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले टेक-इनेबल्ड उत्पादों और सेवाओं, आईटी रोल्स एवं कौशल में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। इसका असर 2018 और आने वाले सालों में टेक जॉब्स पर पड़ेगा...

विज्ञापन


आईटी रोल्स जैसे साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्क टेक्‍नोलॉजी में अत्याधुनिक तकनीकों जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI), ऑगमेन्टेड एवं वर्चुअल रिएलिटी (AR & VR) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर फोकस बढ़ रहा है। इन प्रेक्षणों के माध्यम से हमने कुछ महत्वपूर्ण जॉब रोल्स को पहचाना है, कंपनियों को अपने कारोबार एवं भावी प्रक्रियाओं में बदलाव लाने के लिए इनकी आवश्यकता है।
विज्ञापन


साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
यह व्यक्ति प्रासंगिक उपकरणों एवं तकनीकों के इस्तेमाल द्वारा संगठन में जोखिम प्रबंधन करेगा, जोखिम प्रबन्धन के लिए संवेदनशीलता को पहचान कर महत्वपूर्ण एंड-प्वॉइंट एवं नेटवर्क हॉस्ट डेटा जुटाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क इंजीनियर
इस भूमिका में क्लाउड और पारम्परिक नेटवर्किंग संसाधनों के बीच समन्वयन शामिल है ताकि कारोबार के संचालन को सुगम बनाया जा सके। इस व्यक्ति को कारोबार की आवश्यकतानुसार टेक्निकल नेटवर्क अवयवों (जैसे राउटर, ऐज डिवाइस, माइक्रोडेटासेंटर) आदि के बारे में जानना होगा। 

 In future tremendous demand of technical jobs
वल्नेरेबिलिटी असेसमेन्ट मैनेजर  
पेनेट्रेशन टेस्टर की भूमिका अब पहले से कहीं अधिक परिपक्व हो गई है। आज का पेन टेस्टर सर्वर हैकिंग या फैंसी सिक्योरिटी टूल्स के इस्तेमाल के दायरे से बढ़कर बहुत कुछ करता है। आज का पेन टेस्टर अस्वीकार्य जोखिम को पहचानने के लिए व्यापक एवं सशक्त परीक्षण (टेस्ट) करता है।

टेक्निकल सपोर्ट स्पेशलिस्ट
वो दिन बीत गए जब हेल्प डेस्क पेशेवर पीसी फिक्स करते थे। आज की दुनिया को पहले से कहीं अधिक और बेहतर टेक सपोर्ट स्पेशलिस्ट्स की जरूरत है; आज के टेक सपोर्ट इंजीनियर डेटा प्रबंधन, प्रमाणीकरण (ऑथेन्टिकेशन) और नेटवर्क ट्रबलशूटिंग जैसे मुश्किल मुद्दों के समाधान में भी सक्षम होते हैं।

नेटवर्क एनालिस्ट
कारोबार आज नेटवर्क में ज़्यादा निवेश कर रहे हैं क्योंकि आईओटी आज टेक इनेबल्ड उत्पादों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। बड़ी संख्या में 'थिंग्स' को प्रभावी तरीके से कनेक्ट करना होता है और यही वह कारक है जो मांग को बढ़ाता है। आने वालों सालों में नेटवर्क एनालिस्ट अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल यह समझने के लिए करेगा कि कैसे नेटवर्क ट्रैफिक पर रियल टाइम ट्रेडिंग जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इसे लागू किया जाए और इसका कारोबार के लिए क्या महत्व है। 

क्लाउड इंजीनियर
लगभग सभी कारोबार अपने ऑन-प्रेम सिस्टम का इस्तेमाल क्लाउड के लिए कर रहे हैं और कई वेंडर्स के साथ हाइब्रिड दृष्टिकोण को अपना रहे हैं। आने वाले सालों में क्लाउड इंजीनियरों को ऐसे समाधान पेश करने होंगे जो कई तकनीकों (मल्टीपल टेक्‍नोलॉजी) का मिश्रण हों। वो दिन बीत गए जब एक एमेजॉन इंजीनियर केवल एडब्ल्यूएस पर काम करता था और माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर सिर्फ अजूरे के बारे में जानता था। 

- प्रदीप्‍तो चक्रवर्ती, रीजनल डायरेक्टर 
(CompTIA India)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed