फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   IIM Indore Placements See Top Salary Offer Of Rs 56.8 Lakh

कोरोना काल में आईआईएम इंदौर के छात्र का कमाल, हासिल किया 56.8 लाख रुपये का सालाना पैकेज

Mon, 08 Mar 2021 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा जॉब डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जॉब डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
IIM Indore Placements See Top Salary Offer Of Rs 56.8 Lakh
आईआईएम इंदौर

दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर कोविड-19 की मार के बीच इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-आई) में विद्यार्थियों के अंतिम प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान सालाना पगार पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव 56.8 लाख रुपये का रहा है।

विज्ञापन


आईआईएम-आई के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संबंधित नियोक्ता और विद्यार्थी के नामों का हालांकि खुलासा नहीं किया। लेकिन बताया कि अंतिम प्लेसमेंट के दौरान वेतन का 56.8 लाख रुपये का सबसे ऊंचा प्रस्ताव विदेश में नियुक्ति के लिए मिला।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भारत में नियुक्ति के लिए पगार का सबसे ऊंचा प्रस्ताव 41.5 लाख रुपये का रहा। उन्होंने बताया कि आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को अंतिम प्लेसमेंट के दौरान 210 से ज्यादा नियोक्ताओं से देश में नियुक्ति के लिए औसतन 23.6 लाख रुपये के वेतन प्रस्ताव मिले और यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम-आई के निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि हमारे संस्थान में देश के अन्य आईआईएम की तुलना में सबसे अधिक विद्यार्थी हैं और कोविड-19 संकट के चलते इनका अंतिम प्लेसमेंट चुनौतीपूर्ण था। लेकिन नियोक्ताओं ने हमारे विद्यार्थियों की काबिलियत पर इस साल भी भरोसा बरकरार रखा और इससे हम प्रफुल्लित हैं।

आईआईएम-आई से मिली जानकारी के मुताबिक संस्थान में इस वर्ष पढ़ाई पूरी करने वाले सभी 579 विद्यार्थी प्लेसमेंट के दौरान नौकरी के प्रस्ताव पाने में कामयाब रहे। इनमें आईआईएम-आई के दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के विद्यार्थी शामिल हैं।


अंतिम प्लेसमेंट के दौरान नियोक्ताओं ने आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को वित्त क्षेत्र में सर्वाधिक 24 फीसद रोजगार प्रस्ताव दिए। इन्हें बिक्री व मार्केटिंग क्षेत्र में 23 प्रतिशत, परामर्श क्षेत्र में 22 फीसदी, सामान्य प्रबंधन तथा परिचालन क्षेत्र में 20 फीसदी और सूचना तकनीक व एनालिटिक्स क्षेत्र में 11 प्रतिशत रोजगार प्रस्ताव दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed