HPSC AEE 2024: एचपीएससी सहायक पर्यावरण अभियंता विषय ज्ञान परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
HPSC AEE Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता (ग्रुप-बी) पद के लिए विषय ज्ञान परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC AEE 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता (ग्रुप-बी) पद के लिए विषय ज्ञान परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।
इस दिन होगी परीक्षा
विषय ज्ञान परीक्षा 9 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 54 रिक्तियों को भरना है। चयनित होने पर वेतनमान लेवल - 9 (53,100-1,67,800 रुपये) दिया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए-4 साइज के कागज पर निकाल लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड छोटे साइज के होंगे और फोटो/हस्ताक्षर अस्पष्ट होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।"
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, AEE 2023 विषय ज्ञान परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।