UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में विवाहित महिला उम्मीदवार नहीं कर सकेंगी आवेदन, जानिए क्या है इससे जुड़ा पूरा नियम
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पद हो सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही हजारों सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 26 हजार से अधिक आरक्षी के पदों पर भर्ती का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। इसमें पुरुष उम्मीदवारोंके साथ महिला अभ्यर्थियों के पद भी शामिल होंगे। हाल में यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधीअधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूपीपीआरपीबी द्वारा भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होनेजा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks- Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP Constable सैलरी
UP Constable सिलेबस
UP Constable एलिजिबिलिटी
क्या है विवाहित महिला अभ्यर्थियों के आवेदन से जुड़ा नियम
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती में निर्धारित आयुसीमा के मापदंड को पूरा करने वाले सभी विवाहित और अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स फार्म भर सकेंगे। हालांकि विवाहित होने की दशा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन करने के पात्र माना जाएगा जिनके एक से अधिक पति/पत्नी न हो या वैवाहिक स्थिति राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप हो या नियमों को पूरा करती हो। अधिक जानकारी के भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करनाहोगा।
एक पद के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अगर 20 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और 26 हजार पदों के लिए भर्ती कराई जाती है तो इस लिहाज से एक पद पर 76 से 77 उम्मीदवारों की दावेदारी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी संभव है।