UP Board Result 2022: आखिर क्यों यूपी बोर्ड अनिवार्य कर रहा है नए सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल, स्टूडेंट्स को इससे इस सुविधा का मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद नए सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाओं में कई तरह के बदलाव करने की तैयारी में है। यूपीएमएसपी अब छात्र-छात्राओं के रिजल्ट को सीधे उनके ईमेल में पहुंचाने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने नए सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल आईडी जरूरी कर दिया है। इसके मुख्य कारण है कि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार से विद्यार्थियों के रिजल्ट को सीधे उनके रजिस्टर्ड ई-मेल में पहुंचाने की तैयारी कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए अब और परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा यूपीएमएसपी ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्वयं की वेबसाइट बनाने के भी निर्देश दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, यूपी बोर्ड 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल, 2022 से हो चुकी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जानी हैं।यूपी बोर्ड से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए विद्यार्थी केवल यूपीएमएसपी पर जारी की गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें।वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School 2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।
50 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। अनुमान है कि जून माह के अंतिम सप्ताह तक दसवीं और बारहवींका रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा जिसे छात्र यूपीएमएसपी पर जाकर चेक कर पाएंगे। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं इसके लिएविद्यार्थियों को इंतजार करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।