UPSSSC 2022: UPSSSC द्वारा यूपी में किन भर्तियों का किया जाता है आयोजन और राज्य में फिर कब आयोजित होगा PET
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है। इसके द्वारा राज्य में लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने केलिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग द्वारा राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 कोकिया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। UPSSSC ने PET 2021 के आधार पर लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा ITI इंस्ट्रक्टर केहजारों पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इनके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन भर्तियों के अलावा आयोग अन्य विभागों के कई पदों पर भी भर्ती करने वाली है और इनकेलिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतरबनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भीचलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरीका अपना सपना पूरा सकते हैं।
UPSSSC द्वारा किन भर्तियों का किया जाता है आयोजन :
UPSSSC राज्य के कई विभागों में निकलने वाली ग्रुप C की भर्तियों का आयोजन करती है। आयोग द्वारा राज्य में लेखपाल, वनरक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार,लेखा परीक्षक, ITI इंस्ट्रक्टर, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक और विभिन्न विभागों में क्लर्क जैसे पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है। साथ ही आयोग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार तथा नगर निकाय जैसे विभागों में भी भर्ती की जाती है।
राज्य में फिर से कब तक हो सकता है PET का आयोजन :
UPSSSC द्वारा हाल फिलहाल में ग्रुप C के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। हालांकि इन भर्तियों में कई अभ्यर्थी इस वजह से हिस्सा नहीं ले सकें, क्योंकि उन्होंने PET में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे अभ्यर्थियों की इस वक्त सबसे बड़ी चिंता यही है कि राज्य में फिर से PET का आयोजन कब तक किया जाएगा। UPSSSC ने राज्य में फिर सेPET आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका आयोजन इसी साल अगस्त या सितंबर के महीने में कियाजा सकता है। दरअसल PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक के लिए निर्धारित की गई है। इसलिए आयोग PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैल्यू खत्म होने के साथ हीदुबारा इसका आयोजन कर सकती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।