फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   When will the admit card be issued and what work has to be done after getting selected in the Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी और लेखपाल भर्ती में चयनित होने के बाद करने होते हैं कौन से काम, जानें यहाँ

Wed, 18 May 2022 04:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 18 May 2022 04:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को होनी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन
When will the admit card be issued and what work has to be done after getting selected in the Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित है। राज्य में कई सालों के बाद आयोजित हो रही लेखपाल की इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से इसी साल सात जनवरी से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन UPSSSC ने इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी :

इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा के लिए मई के आखिर तक या जून के शुरुआत में एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। वहीं, इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को एक बार फिर से शुल्क जमा करना होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य घोषित किए गए हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले फिर से शुल्कजमा करना होगा। अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि अभ्यर्थियों को कितने रुपये का शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

लेखपाल को करने होते हैं कौन से काम :

लेखपाल भर्ती में चयनित होने वाले एक अभ्यर्थी का अधिकांश कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। एक लेखपाल के अंदर में एक या उससे अधिक गांव होते है और उन गाँवो के भूमि से संबंधित पूरी जानकारी उसके पास होती है। जैसे- किसके पास कितनी भूमि है, उस भूमिपर क्या क्या है, किस तरह की भूमि है, किसका नियंत्रण है, आदि की जानकारी एक लेखपाल रखता है। लेखपाल को कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान करना होता है और किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलना होता है। साथ ही एक लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई तरह के प्रमाणपत्र निर्गत करने का भी काम करता है और ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सरकारी सर्वेक्षणों और अन्य कार्यों में भी एक लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed