CBSE Board Term- I Exam Result 2022: टर्म-I एग्जाम का रिजल्ट जारी करने के बाद क्या होगा अगला कदम, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से अपनी टर्म-I परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इसके लिए अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडियट के छात्र-छात्राओं के प्री-बोर्ड एग्जाम यानी टर्म-I परीक्षा की प्रक्रिया सम्पन्न करा ली है लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से अभी तक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में विद्यार्थियों को सीबीएसई के अगले ऐलान का इंतजार है। कई स्टूडेंट्स का मानना यह भी है कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले चरण के एग्जाम का रिजल्ट जारी न करके सीधे तौर पर टर्म-II एग्जाम का परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा जिसके बाद टर्म-I, टर्म-II दोनों का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऐसे में इन बिंदुओं पर विचार नहीं करना चाहिए। स्टूडेंट्स को अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी होगी। इसके अलावा विद्यार्थी समय - समय पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलवा घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी विषयों की पढ़ाई करने के लिए safalta classes-Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
क्या है 7 फरवरी तक रिजल्ट जारी किए जाने की जानकारी
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक टर्म-I परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है, जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट में तरह-तरह की सूचनाएं साझा की जा रही हैं। एक इंग्लिश खबर के मुताबिक 7 फरवरी को इन परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जा सकता है, जिसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि, सीबीएसई की ओर से अभी इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं और बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन फ्री क्लासेस से जुड़ सकते हैं।