फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What percentage of the candidates who take part in CTET-safalta

CTET 2022: CTET में हिस्सा लेने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थी इस परीक्षा में करते हैं सफलता हासिल और इसके नोटिफिकेशन को लेकर क्या है अपडेट, जानें यहाँ

Fri, 03 Jun 2022 12:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 03 Jun 2022 12:30 PM IST
सार

जुलाई में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
 

विज्ञापन
What percentage of the candidates who take part in CTET-safalta
CTET 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और जुलाई में होनेवाली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन मई-जून के महीने में जारी कर दिया जाता है। CBSE ने इस बार इसके आयोजन को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इस पात्रतापरीक्षा के लिए जून के शुरुआती हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैंतो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

CTET में हिस्सा लेने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थी इसमें होते हैं सफल : 

एक पात्रता परीक्षा होने की वजह से CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हर साल घटते बढ़ते रहती है। इससे पहले दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलताहासिल की है। जबकि दिसंबर 2021 से भी पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभीअभ्यर्थी सफल माने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर्स में अभ्यर्थियों से 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न औरगणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed