फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What is the update on the admit card and by which formula the marks will be normalized in it-safalta

RRB Group D Exam 2022: एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट और इसमें मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज

Thu, 21 Jul 2022 07:54 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 21 Jul 2022 07:54 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
What is the update on the admit card and by which formula the marks will be normalized in it-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही है। ग्रुप डी की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन कोरोना महामारी तथा परीक्षा एजेंसी के चयन में हुए विलंब की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि जा सकी थी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी होंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 अगस्त को होगी, वह 12 या 13 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले यानी अगस्त के शुरुआती हफ्ते में उनके परीक्षा की तारीख तथा शहर की सारी जानकारी दे दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज :

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं RRB द्वारा कुछ दिनों पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा कई सेशन या शिफ्ट में हो सकती है और ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज करने के लिए परसेंटाइल स्कोर बेस्ड नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एग्जाम पैटर्न :

ग्रुप D भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से  20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed