फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   What has been the level of questions in the examination conducted so far and can the system of normalization be implemented in ctet

CTET 2021: अब तक आयोजित हुई परीक्षा में क्या रहा है प्रश्नों का स्तर और क्या इसमें लागू हो सकती है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था

Mon, 10 Jan 2022 04:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 10 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर से शुरू हुआ है और यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलेगी। इसके सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
 

विज्ञापन
What has been the level of questions in the examination conducted so far and can the system of normalization be implemented in ctet
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)13 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से किया जा रहा है और इसके सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। CTET 2021 के लिए CBSE ने अभ्यर्थियों से 19 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में या UPTET में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या रहा है प्रश्नों का स्तर :

CTET 2021 का आधे से अधिक आयोजन पूरा हो चुका है और अब यह परीक्षा अपने समाप्ति की ओर बढ़ रही है। अभी तक आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर 1 और पेपर 2 में किसी दिन आसान तो किसी दिन थोड़े कठिन प्रश्न पूछे जा रहे हैं। हालांकि, प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल में ज्यादा का अंतर नहीं है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक प्राइमरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 में कभी 150 में से 110 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के तो कभी 105 से 115 प्रश्न या 100 से 110 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। वहीं, सेकंडरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 2 में कभी 105 से 110 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के तो कभी 100 से 105 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या लागू हो सकती है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :

इस परीक्षा के आयोजन के बाद अगर यह बात सामने आती है की अलग अलग शिफ्ट्स के प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल अलग अलग है, तो CBSEइस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू कर सकती है। गौरतलब है कि CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया है की अगर क्वेश्चन पेपर के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल अलग-अलग होता है तो इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :

CTET तथा UPTETमें शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed