SSC MTS Recruitment 2022: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली भर्ती, जानें इस बार MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या का क्या हो सकता है गणित
SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी किएगए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। योग्य एवंइच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी MTS, CHSL भर्ती या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :
SSC ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी घोषित नहीं की है। लेकिन, MTS की पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद यह पता चलता है किइस भर्ती में रिक्तियों की संख्या साल दर साल कम होते जा रही है। दरअसल MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3972 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, MTS भर्ती 2019में रिक्तियों की संख्या 7099 थी, जबकि MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। MTS की पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या लगातार कमहुई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार इसमें थोड़ी वृद्धि कर सकती है और 5 से 6 हजार पदों पर भर्ती निकाल सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरीजानकारी SSC द्वारा कोई सूचना देने के बाद ही सामने आ पाएगी।
कब होगी परीक्षा :
इस भर्ती के लिए SSC आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परीक्षा आयोजित करेगी। दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के टियर1 की परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जा सकती है। MTS की इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को 2 टियर की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों कोसबसे पहले टियर 1 में एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और फिर इसमें सफल होने के बाद टियर 2 में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।