{"_id":"60a50093b91b7e20c4076fcd","slug":"western-railway-recruitment-rrc-invites-application-for-3-591-apprentice-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी 2021: रेलवे भर्ती सेल मुंबई ने निकाली 3 हजार से ज्यादा नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
सरकारी नौकरी 2021: रेलवे भर्ती सेल मुंबई ने निकाली 3 हजार से ज्यादा नौकरियां
Wed, 19 May 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 19 May 2021 05:56 PM IST
सार
- रेलवे रिक्रूटमेंट सेल मुंबई ने वर्ष 2021-22 के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं।
- कुल रिक्तियों की संख्या 3,591 है, जिनके लिए आवेदन 25 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी का मौका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल मुंबई ने वर्ष 2021-22 के लिए पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस स्लॉट भरने के लिए बंपर आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 3 हजार से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में अपरेंटिस स्लॉट भरे जाएंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 3,591 है। इन नौकरियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
25 मई से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 24 जून रखी गई है। इन रिक्तियों के लिए 15 से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है। जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर : एसबीआई फार्मासिस्ट, एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित, अधिसूचना यहां देखें
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास मांगी गई है। दसवीं में अभ्यर्थियों के 50 फीसदी नंबर होने चाहिए और मान्यता प्राप्त बोर्ड से मेट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढें। इन नौकरियों पर अभ्यर्थियों का चुनाव मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।