कोरोना का कहर : एसबीआई फार्मासिस्ट, एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित, अधिसूचना यहां देखें
एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 की परीक्षा 23 मई को आयोजित होनी निर्धारित थी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने देशभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फार्मासिस्ट और विशेष संवर्ग अधिकारी यानी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के लिए ऑनलाइन होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है।
एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 की परीक्षा 23 मई को आयोजित होनी निर्धारित थी। भारतीय स्टेट बैंक ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि दोनों भर्ती परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एसबीआई ने परीक्षा स्थगन अधिसूचना में कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 23.05.2021 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।
बैंक ने कहा, उपरोक्त विज्ञापनों में उल्लेखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। दोनों भर्तियों की परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फार्मासिस्ट और विशेष संवर्ग अधिकारी यानी एससीओ भर्ती परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड पिछले हफ्ते जारी किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई करिअर पेज sbi.co.in/careers पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। इसका सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।
बैंक का लक्ष्य पूरे भारत में 15 विभिन्न सर्किलों में लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट के पद के लिए कुल 67 रिक्तियों को भरना है। एसबीआई ने अनुबंध और नियमित आधार पर विभिन्न पदों के लिए कुल 82 विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी यानी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) की रिक्तियों को भी अधिसूचित किया है, जिसमें प्रबंधक (क्रेडिट विश्लेषक) (45), डेटा विश्लेषक (8), उप प्रबंधक (9), आदि शामिल हैं।
क्लर्क पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
इसके अलावा हाल ही में, बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री), क्लर्क भर्ती पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी थी। इससे पहले, एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई थी।
एसबीआई भर्ती परीक्षा स्थगन अधिसूचना